फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   massege post on whatsapp group

बीएसए ने व्हाट्सएप ग्रुप पर डाला अश्लील वीडियो और मेसेज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
massege post on whatsapp group
बीएसए ने व्हाट्सएप ग्रुप पर डाला अश्लील वीडियो और मेसेज
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले का बेसिक शिक्षा विभाग एक बार फिर सुर्खियों में है। बीएसए अखंड प्रताप सिंह ने अपने मोबाइल से विभागीय ग्रुप पर अश्लील वीडियो भेजकर एक शिक्षिका को मेसेज लिखा है। वीडियो और मेसेज को ग्रुप से जुड़े बेसिक शिक्षा अधिकारी और शिक्षा से जुड़े शासन स्तर के अधिकारियों ने भी देखा। बाद में ग्रुुप से मेसेज और वीडियो को डिलीट कर दिया गया।
बेसिक शिक्षा विभाग के व्हाट्सएप ग्रुप से प्रदेशभर के शासन के अधिकारी और बीएसए जुड़े हुए हैं। बृहस्पतिवार की शाम को बुलंदशहर के बीएसए अखंड प्रताप सिंह के मोबाइल से एक अश्लील वीडियो ग्रुप पर अपलोड हुआ। कुछ समय बाद एक शिक्षिका के नाम से मेसेज भी भेजा गया। यह मेसेज अधिकतर अधिकारियों ने देखा। उच्चाधिकारियों ने तत्काल संज्ञान भी लिया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि बीएसए को मेरठ तलब किया गया था।
विज्ञापन

ग्रुप को कर दिया गया बंद
पता चला है कि जिस ग्रुप पर बीएसए ने वीडियो और मेसेज अपलोड किया, उसे तत्काल बंद कर दिया गया है। साथ ही इसमें जुड़े अधिकतर अधिकारियों को भी बाहर कर दिया गया है। अपलोड किए गए वीडियो और मेसेज को डिलीट कर दिया गया है। हालांकि ग्रुप से जुड़े कुछ अधिकारियों ने उसका स्क्रीन शॉट भी ले लिया है। यह मामला विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोली तक चल चुकी है कार्यालय में
बीएसए कार्यालय किसी न किसी मामले में हर समय विवादों में रहता आया है। यहां पर आए दिन कोई न कोई कारनामा होता रहता है। इस कार्यालय में एक कर्मचारी पर कई साल पहले गोली चल चुकी है तो शाम ढलने के बाद शराब पीने आदि के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं।
इस तरह का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है और न ही किसी ने शिकायत की है। कोई शिकायत करता है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। शासन को भी पत्र लिखा जाएगा।

- सीपी सिंह, डीएम
वीडियो और मेसेज मैंने अपलोड नहीं किया है। किसी ने मेरा मोबाइल हैक कर मुझे फंसाने का काम किया है। इससे पहले भी मेरा नंबर हैक कर राशि की डिमांड की गई थी। मेरठ कार्यालय पहुंचकर अपनी बात अफसरों के समक्ष रख दी है। इस पद की गरिमा है और इस तरह का कोई भी काम मैं किसी भी सूरत में नहीं कर सकता। - अखंड प्रताप सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed