{"_id":"68125f3eac47f2a5f40c6a0f","slug":"masked-miscreants-shot-grocery-merchant-condition-critical-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-133275-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: नकाबपोश बदमाशों ने किराना व्यापारी को मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: नकाबपोश बदमाशों ने किराना व्यापारी को मारी गोली, हालत गंभीर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिकंदराबाद। नगर के जेवर बस अड्डे के निकट बुधवार शाम स्कूटी और बाइक पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने किराना व्यापारी को गोली मार दी। गोली व्यापारी के जबड़े में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए नोएडा के हायर सेंटर में भर्ती कराया है। घटना के बाद मौके पर एसएसपी, एसपी सिटी, सीओ समेत तीन थानों की पुलिस फोर्स पहुंच गई। हालांकि, अभी बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका है।
जेवर बस स्टैंड के निकट नगर निवासी सुरेशचंद और मेवाराम दोनों भाईयों का किराना स्टोर है। मेवाराम ने बताया कि किराना स्टोर पर परिवार के छह लोग कार्य करते हैं। किराना स्टोर के बराबर में ही उनका मकान है। बुधवार शाम करीब 6.15 बजे उनके बड़े भाई सुरेशचंद काउंटर पर बैठे हुए थे। वह और परिवार के अन्य लोग शादी के सामान पैक कर रहे थे। इसी दौरान स्कूटी पर सवार दो नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे और उन्होंने उनके भाई सुरेशचंद पर सीधे फायर कर दिया। गोली उनके जबड़े में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। नकाबपोश स्कूटी सवार बदमाशों के पास में ही बाइक पर दो अन्य नकाबपोश बदमाश खड़े हुए थे। वारदात को अंजाम देकर स्कूटी, बाइक सवार बदमाश खुर्जा रोड की ओर फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं सूचना पर सीओ भारी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचीं और घटना की जानकारी ली। घायल व्यापारी को परिजन उपचार के लिए नोएडा के हायर सेंटर ले गए। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और जांच पड़ताल। वहीं पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी की डीवीआर को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि किराना व्यापारी के जबड़े में गोली लगी है। उपचार के लिए नोएडा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार ने परिवार के ही एक सदस्य पर संदेह जाहिर किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही राजफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
संगठन ने की निंदा
चोला इंडस्ट्रीज ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक चौधरी ने कहा कि वह घटना की निंदा करते हैं। उन्होंने घटना के संबंध में शासन स्तर पर अवगत कराया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय को अवगत कराया है। मुख्यमंत्री कार्यालय से उन्हें दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन मिला है। व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।