फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Married in morning bride absconded in evening in Bulandshahr

बिचौलिए ने बोए झूठ के बीज: सुबह हुई शादी, शाम को दुल्हन फरार, सुनाई मां की मौत की झूठी कहानी

Wed, 21 Dec 2022 11:12 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ककोड़ (बुलंदशहर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ककोड़ (बुलंदशहर) Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 21 Dec 2022 11:12 PM IST
सार

दुल्हन के वापस नहीं लौटने पर युवक ने गांव में पंचायत की। परंतु दुल्हन वापस नहीं मिली। और न ही दिए गए रुपये। निरीक्षक रामवीर सिंह ने बताया कि इस संबंध में तहरीर मिली है।

विज्ञापन
Married in morning bride absconded in evening in Bulandshahr
दुल्हन भागी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बुलंदशहर के ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव में युवक का विवाह कराने के नाम पर 40 हजार रुपये ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपियों ने दुल्हन की मां की मौत का बहाना बनाकर दुल्हन को फरार कर दिया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

गांव वैलाना निवासी विनीत पुत्र जगपाल ने तहरीर देते हुए बताया कि उसकी पत्नी का देहांत हो चुका है। जिससे उसने दूसरा विवाह करने की इच्छा जताई। इसी दौरान उसकी मुलाकात भौरा निवासी व्यक्ति से हुई। उस व्यक्ति ने विवाह कराने के लिए खर्च किए जाने की बात कही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि 40 हजार रुपये युवक को शादी कराने के लिए दिए। बीते 10 दिसंबर की सुबह को आरोपी ने उसका विवाह जयमाला आदि डलवाकर मंदिर में करा दिया। पीड़ित दुल्हन को लेकर अपने गांव आ गया। शाम को आरोपी अन्य लोगों के साथ आया और कहने लगा कि दुल्हन की मां की मौत हो गई है। परंतु उसे यह बात मत बताना। 

विज्ञापन

मां की हालत गंभीर होने की बात कहकर आरोपी दुल्हन को अपने साथ ले गए। दुल्हन के वापस नहीं लौटने पर। उसने गांव में पंचायत की। परंतु दुल्हन वापस नहीं मिली। और न ही दिए गए रुपये। निरीक्षक रामवीर सिंह ने बताया कि इस संबंध में तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed