फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Market will be built on municipal land

Bulandshahar News: नगर पालिका की जमीन पर बनाई जाएगी मार्केट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
Market will be built on municipal land
संवाद न्यूज एजेंसीसिकंदराबाद। पालिका की आय बढ़ाने, नगर के लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए पालिका नगर क्षेत्र में खाली पड़ी पालिका की जमीन पर मार्केट बनाएगी। इसके लिए पालिका कर्मी नगर क्षेत्र में पालिका की जमीन चिन्हित करने में लग गए हैं।
विज्ञापन


चेयरमैन डॉ. प्रदीप दीक्षित ने बताया कि नगर में विभिन्न स्थानों पर पालिका की करीब 20 हजार गज जमीन है। पालिका की जमीन का सत्यापन कराया जा रहा है। साथ ही उसकी स्थिति के बारे में जानकारी की जा रही है। जहां पर अवैध कब्जा है, उन्हें हटवाया जाएगा। कोर्ट में विचाराधीन मामलों की पैरवी की जाएगी। पालिका की खाली पड़ी जमीन पर मार्केट का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। वहीं जिन जमीनों पर अवैध कब्जे हैं, उन्हें भी खाली कराने के बाद वहां भी मार्केट का निर्माण कराया जाएगा। मार्केट के निर्माण से जहां पालिका की आय बढ़ेगी, वहीं नगर के लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed