फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Mango Festival

Bulandshahar News: महोत्सव में आम की 45 प्रजातियों से रूबरू हुए लोग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
Mango Festival
आम महोत्सव में आम उत्पादक से जानकारी लेते एडीएम वित्त एवं राजस्व और जिला उद्यान अ​धिकारी। संवाद
बुलंदशहर। जिला कृषि औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी के बैरन हॉल में सोमवार को पहली बार आम महोत्सव का आयोजन हुआ। जिला उद्यान विभाग द्वारा आयोजित आम महोत्सव में स्याना-बुगरासी क्षेत्र के आम उत्पादकों ने 45 तरह की प्रजातियों की प्रदर्शनी लगाई। आम से बने आचार की भी प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में लोगों ने नई प्रजातियों के आम का स्वाद चखा।
विज्ञापन

जिला प्रदर्शनी के बैरन हॉल में आयोजित हुए आम महोत्सव का प्रमुख मंत्री चंद्रप्रकाश प्रियदर्शी और एडीएम वित्त एवं राजस्व अभिषेक कुमार सिंह ने अवलोकन किया। जिला उद्यान अधिकारी जगदीश प्रसाद ने बताया कि महोत्सव में दशहरी, लंगड़ा, चौसा, रामकेला, रटौल, केसर, अरूणिमा, आम्रपाली, खासुल खास, नीलम, आमना, वेगम पल्ली, मल्लिका, पक्की अम्विका, स्वर्ण रेखा, फजरी, निसार प्रसद, सोफिया, अहमदुल्ला, न्यादर मनौटा, लगडी, गुलाब जामुन, डीगा आदि की प्रदर्शनी लगाई गई। साथ ही प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) के तहत खाद्य प्रसंस्करण इकाई की स्थापना होगी।
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि आगामी वर्षों में भी आम महोत्सव का जिला मुख्यालय पर आयोजन कर आम उत्पादकों को लाभ दिया जाएगा। आम उत्पादक आरिफ सईद खान ने बताया कि बुगरासी फल पट्टी क्षेत्र है और यहां से आम विदेशों तक भेजा जाता है। प्रतिवर्ष बुगरासी में आम महोत्सव का आयोजन होता रहा है। इस बार आम उत्पादकों की मांग पर जिला उद्यान विभाग ने जिला स्तर पर आम महोत्सव का आयोजन करवाया। इस दौरान पद्मश्री भारत भूषण त्यागी, दीपक त्यागी, राकेश त्यागी, आरिफ सईद खान, हारुन खान, केदारनाथ त्यागी, बृजेश कुमार त्यागी, ओम प्रकाश, डाॅ. विमल कुमार गुप्ता, विनोद कुमार त्यागी आदि को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed