{"_id":"5786780b4f1c1b0e7913ecec","slug":"maneka-gandhi-pointed-out-the-achievements-of-the-centre","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेनका गांधी ने गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेनका गांधी ने गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Wed, 13 Jul 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
मेनका गांधी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री के सांसद प्रवास कार्यक्रम के तहत शिकारपुर पहुंचीं केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी बुधवार शाम करीब छह बजे शिकारपुर पहुंचीं। श्यामलाल डिग्री कॉलेज में कार्यकर्ताओें और नेताओं से उन्होंने केंद्र की उपलब्धियों और योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
मेनका गांधी ने कहा कि आज देश में विकास की बयार बह रही है। वहीं, केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम के दौरान गुटबाजी भी देखने को मिली। टिकट की दौड़ के कई दावेदार कार्यक्रम से दूर रहे। आंगनबाड़ी कार्यकत्री संघ की प्रदेश अध्यक्ष सावित्री चौधरी ने केंद्रीय मंत्री को एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
सभा का संचालन नरेश सिंघल ने किया और अध्यक्षता अमीन चंद्र शर्मा ने की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल, डीके शर्मा, संजय चौधरी, वेदप्रकाश शर्मा, डॉ. विनोद शर्मा, राजबाला सैनी चेयरपर्सन, शांतिस्वरूप शर्मा मौजूद रहे।