फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   man died after coming in contact with an HT line

पिता की आंख के सामने जल गया बेटा: कैंटर में कबाड़ भर रहा था आस मोहम्मद, बिजली के तार से टच हो गया लोहे का रोड

Sat, 02 Aug 2025 06:06 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊंचागांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊंचागांव Published by: विकास कुमार Updated Sat, 02 Aug 2025 06:06 PM IST
सार

आस मोहम्मद के पिता जरीफ खां अपने बेटे को झुलसता देख बेहोश हो गए। परिजनों ने घायल आस मोहम्मद को तुरंत स्याना के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
man died after coming in contact with an HT line
पूरे गांव में मातम पसरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर स्थित नरसेना थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर कलां में शनिवार दोपहरे एक दर्दनाक हादसे में 26 वर्षीय आस मोहम्मद पुत्र जरीफ खां की करंट लगने से मौत हो गई। आस मोहम्मद गांव में ही कबाड़ की दुकान चलाता था। घटना उस समय हुई, जब वह सुबह अपने कैंटर में कबाड़ लाद रहा था। इस दौरान लोहे का एक पाइप गलती से हाई टेंशन (एचटी) लाइन से टच हो गया, जिससे तेज करंट दौड़ गया। 

विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से आस मोहम्मद गंभीर रूप से झुलस गया। करंट इतना तेज था कि कैंटर के टायरों में आग लग गई। आग की लपटें और धुआं देख आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए पाइप को एचटी लाइन से अलग किया और टायरों में लगी आग को बुझाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान दुकान पर मौजूद आस मोहम्मद के पिता जरीफ खां अपने बेटे को झुलसता देख बेहोश हो गए। परिजनों ने घायल आस मोहम्मद को तुरंत स्याना के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन

सूचना मिलने पर नरसेना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरने का प्रयास किया। शुरुआत में परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, लेकिन पुलिस के समझाने के बाद वे मान गए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 

इस हादसे से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हाई टेंशन लाइनों की ऊंचाई बढ़ाने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed