फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Malaria positive patients are coming along with viral and typhoid

Bulandshahar News: वायरल, टाइफाइड के साथ मलेरिया पॉजिटिव आ रहे मरीज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Malaria positive patients are coming along with viral and typhoid
जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में भर्ती बुखार के मरीज।  - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में वायरल बुखार के साथ मलेरिया और टायफाइड बुखार का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में प्रतिदिन 30 से 40 मरीजों का ब्लड सैंपल लेकर डेंगू, मलेरिया और टायफाइड की जांच की जा रही है। अभी तक जिले में डेंगू के दो तो मलेरिया के 30 मरीज मिल चुके हैं। वहीं, निजी अस्पताल में अधिकांश मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में वायरल बुखार के 302 मरीज पहुंचे। वहीं, तीन मरीज को वार्ड में भर्ती किया गया।
बारिश होने के चलते वायरल बुखार के साथ जिले में मलेरिया और टायफाइड बुखार भी बढ़ता जा रहा है। गांव-शहर में घर-घर लोग मलेरिया और टायफाइड बुखार की चपेट में आ रहे हैं। हालात यह है कि निजी अस्पतालों में बुखार के मरीजों से बेड फुल चल रहे हैं। प्रतिदिन निजी पैथोलॉजी लैब से मलेरिया जांच में अधिकांश की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। वहीं, जिला अस्पताल की ओपीडी और इमरजेंसी में भी प्रतिदिन बुखार के मरीज पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को बारिश के चलते मरीजों की संख्या कम रही। हालांकि ओपीडी में 302 मरीजों ने प्राथमिक उपचार कराया। इसमें 110 मरीजों की बुखार की और 40-40 मरीजों की डेंगू, मलेरिया एवं टायफाइड की जांच कराई गई। अधिकांश में टायफाइड बुखार की पुष्टि हुई। वहीं, सिकंदराबाद निवासी 30 वर्षीय युवक राहुल शर्मा की मलेरिया रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसको भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी नज्जार अहमद ने बताया कि जिले में अभी तक डेंगू के दो मामले सामने आए। इसमें एक की मौत और दूसरा स्वस्थ है। साथ ही मलेरिया के अभी तक 30 केस सामने आ चुके हैं। 25 से अधिक मरीज स्वस्थ भी हो चुके है। शेष का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

बच्चों का रखें विशेष ध्यान
जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. परवेंद्र सिंह ने बताया कि इस मौसम में वायरल बुखार समेत संक्रामक बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में बच्चों को ध्यान देना अधिक जरूरी है। क्योंकि बड़ों की अपेक्षा बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने से मौसम का असर उन पर अधिक पड़ता है। बच्चों की सेहत को लेकर परिजन सतर्कता बरतें। घरों में कूलर एवं गमलों में पानी अधिक दिनों तक एकत्र न होने दें। ओपीडी में आने वाले बच्चों को परामर्श देने के साथ बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं। साथ ही गंभीर स्थिति होने पर वार्ड में भर्ती किया जा रहा है। जिला अस्पताल में पिछले 10 दिन से वायरल बुखार के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ी है। ओपीडी के साथ-साथ इमरजेंसी में भी वायरल बुखार के मरीज आ रहे हैं। ओपीडी खुलते ही मरीजों की लाइन लग जाती है जो दोपहर दो बजे तक लगी रहती हैं। गंभीर मरीजों को वार्ड में भर्ती कर दिया जाता है। शुक्रवार को मेडिकल वार्ड में 38 मरीज भर्ती मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. प्रदीप राना ने बताया कि पैथोलॉजी लैब पर ब्लड जांच कराने में अधिकांश मरीज टायफाइड पॉजिटिव आ रहे हैं। बुखार पीड़ित गंभीर मरीजों को वार्ड में भर्ती कर इलाज दिया जा रहा है। सीएमओ डॉ.विनय कुमार सिंह ने बताया कि जिले में डेंगू के अभी तक दो और मलेरिया के अभी तक 30 मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed