फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   "Make villages intoxication, gambling and dirt free '

‘गांवों को बनाओ नशा, जुआ और गंदगी मुक्त’

Sat, 16 Jul 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Sat, 16 Jul 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
"Make villages intoxication, gambling and dirt free '
कल्याण सिंह - फोटो : ब्यूरो
कल्याण सिंह ने वीरांगना अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस पर शनिवार को आयोजित सभा में युवाओं को तीन संकल्प दिलाए। राजस्थान के राज्यपाल और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री ने युवाओं से अपने-अपने गांवों को नशा मुक्त, जुआ मुक्त और गंदगी मुक्त बनाने की अपील की।
विज्ञापन


उन्होंने गंगा को साफ करने और इसे मैला न करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि ‘जनता का कर्ज न उतारेंगे, न मारेंगे और न अपने पास रखेंगे। आपका कर्ज आपको विकास के रूप में लौटाएंगे। कर्जदार रहेंगे तो जनता से जीवन भर नीची आंख करके बात करनी पड़ेगी।’  
विज्ञापन


डीएवी डिग्री कॉलेज के मैदान में आयोजित सभा में बतौर मुख्यअतिथि कल्याण सिंह ने कहा कि वह यहां राजस्थान के राज्यपाल की हैसियत से नहीं, बल्कि कल्याण सिंह की हैसियत से आए हैं। कहा कि अगर अलीगढ़ उनकी जन्मभूमि है तो बुलंदशहर उनकी कर्मभूमि है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि बुलंदशहर लोकसभा सीट आरक्षित न होती तो वह यहां का साथ कभी न छोड़ते। उन्होंने कहा कि हर युग का एक धर्म होता है और आज का धर्म है राजनीति। राजनीति से अलग न हों बल्कि इसमें हिस्सेदारी करें। जनता जैसा चाहे वैसे राजनीति को मोड़ सकती है। कल्याण सिंह ने लड़का-लड़की को समान शिक्षा और उच्च शिक्षा दिलाने की अपील की।

इससे पहले विशिष्ट अतिथि के रूप में एटा से सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया ने कहा कि हमारी तीन पीढ़ी आपके दर्शन कर रही हैं। हम जो कुछ भी हैं, वह बुलंदशहर की वजह से हैं। हमारी सभी पीढ़ी बुलंदशहर का कर्ज मरते दम तक नहीं भूलेगी।

उन्होंने कहा कि लोधी समाज ने एमएलए, एमपी, सीएम और गवर्नर के रूप में सब कुछ दिए, लेकिन पढ़ाई पर जोर नहीं दिया। बलिदान दिवस पर हम सभी संकल्प लें कि समाज की कुरीतियों को कम करेंगे।

कल्याण सिंह के पौत्र संजू भैया ने कहा कि उन्हें अपनों के बीच में आने से अच्छा महसूस हो रहा है। सांसद डॉ. भोला सिंह ने कहा कि बुलंदशहर और उसकी जनता से बाबूजी का प्यार जगजाहिर है। जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल ने बाबूजी के आने पर उनका आभार व्यक्त किया।

इससे पहले राज्यपाल कल्याण सिंह, सांसद राजू भैया और उनके पुत्र संजू भैया ने वीरांगना अवंतीबाई लोधी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महाराजा अग्रसेन कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गान गाया।

इससे पूर्व पुलिस लाइन में राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। डीएम शुभ्रा सक्सेना और एसएसपी कृष्णदेव ने उन्हें बुके प्रदान किए। आयोजक शंभू सिंह लोधी ने सभी का आभार जताया।

प्रमोद कुमार ने अभिनंदन पत्र पढ़ा। इस मौके पर विधायक विमला सोलंकी, पूर्व विधायक अनिल शर्मा, हितेश गर्ग, चेयरपर्सन पिंकी गर्ग, होराम सिंह, पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह सिरोही, अजय त्यागी, डीके शर्मा, होशियार सिंह, कृष्णकांत वार्ष्णेय, पिंकी बोहरा, सतीश शर्मा, पंडित रामअवतार शर्मा, देवेंद्र लोधी, लक्ष्मीराज, धर्मेंद्र काली, पुष्पेंद्र सिंह, आशीष वत्स आदि मौजूद रहे।

‘हम बनेंगे या जिसे चाहेंगे वो बनेगा’
भाजपा में एंट्री की कोशिश में जुटे कुछ नेताओं पर राजू भैया के तेवर और उन पर बाबूजी की मुहर ने स्पष्ट कर दिया कि आगे की डगर काफी कठिन है। बाबूजी ने स्पष्ट कर दिया कि गुंडों को जिताना नहीं है। मैंने संकेतों में इशारा कर दिया है, आप समझ जाएं।

सांसद राजू भैया ने स्पष्ट कर दिया कि हमारी शक्ति इतनी है कि बुलंदशहर में हम बनेंगे या फिर हम जिसे चाहेंगे वो बनेगा। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री  ने कहा कि मैं खुलकर तो कुछ नहीं बोल रहा, लेकिन राजू के बयानों की पुष्टि कर रहा हूं। 

कहा कि कुछ लोग राजनीति को धंधा मानकर चल रहे हैं। राजनीति को धंधा नहीं, बल्कि धर्म है।  सिद्धांत मानने वालों को जिताना है। गुंडों के हाथ में मेरा जनपद मत दो। आपका विवेक जगा रहा हूं। हमें इकट्ठे रहना है। यदि हम बंट गए तो राजनीति से भी कट जाएंगे। 


संजू का भी तिलक कर गए बाबूजी
वीरांगना अवंतीबाई लोधी के शहादत दिवस पर आयोजित सभा में तीन-तीन पीढ़ी एक साथ दिखीं। बाबूजी के साथ उनके पुत्र राजू भैया और उनके पौत्र संजू भैया की मौजूदगी काफी कुछ बयां कर रही थी। बाबूजी ने कहा कि परिवर्तन की लहर चल रही है। हमारी तीन पीढ़ी आपके सामने हैं। आपका एहसान हम मरते दम तक नहीं भूलेंगे। बाबूजी ने इशारों-इशारों में स्पष्ट कर दिया कि आगामी विधानसभा चुनाव में संजू भैया डिबाई या स्याना सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed