{"_id":"661ef9d2a39f084e2f0b27b4","slug":"mahauli-incident-fir-registered-against-22-named-accused-silence-in-the-village-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-114571-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"महौली कांड: 22 नामजद आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर, गांव में सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महौली कांड: 22 नामजद आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर, गांव में सन्नाटा
विज्ञापन
गुलावठी/बुलंदशहर। थाना क्षेत्र के गांव महौली में रंजिश को लेकर हुई वृद्ध दंपती इशाक (70) और उनकी पत्नी जमीला (65) की हत्या के बाद सोमवार देर रात रिपोर्ट दर्ज की गई। मृतक ईशा के भतीजे वर्तमान प्रधान ने 22 लोगों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आठ आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं। अन्य की तलाश जारी है। वहीं, देर रात पोस्टमार्टम के बाद दोनों मृतकों के शव गांव पहुंचे और सुबह करीब तीन बजे गमगीन माहौल में सुपुर्द ए खाक किया गया। इस दौरान एसपी सिटी शंकर प्रसाद भारी पुलिस फोर्स के साथ गांव में मौजूद रहे।
ग्राम प्रधान आसिफ ने तहरीर देकर बताया कि गांव निवासी आरोपी शौकीन पार्टीबंदी की रंजिश रखता है। बताया कि पीड़ित और उनके भाई शहंशाह आलम, अबरार, इशरार, अंसार, रहूफ अपनी बैठक के अंदर बैठे बातचीत कर रहे थे। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे आरोपी शौकीन, आरिफ, शाहबेज व दो-तीन साथियों के साथ अपने-अपने हाथों में फरसा, बल्लम, लाठी लेकर गालियां देते हुए बैठक में आ गए और जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। शोर शराबे में अन्य पार्टीबंदी लोग भी आ गए। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उन पर हमला कर दिया। वह जान बचाकर घर से निकलकर गली में भागे तो हमलावरों ने उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। जो जहां मिलता गया, वहां मारते गए। शोर सुनकर चाचा इशाक और उनकी पत्नी जमीला अपने घर से बचाने आए तो रास्ते में इशाक व उनकी पत्नी जमीला को रोक कर पीटने लगे। आरोपियों ने निर्दयीयता से उन पर हथियारों से वार किए। उन्हें बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने तमंचे से फायर किए। आरोपियों ने पीट पीटकर इशाक व जमीला की हत्या कर दी। आरोपियों ने इशाक व जमीला पर गाड़ी भी चढ़ा दी। पुलिस ने मामले तहरीर के आधार पर आरोपी शौकीन, आरिफ, शाहबेज, दिलशाद, मौहसीन, मोबीन, साजिम, जाबिद, नदीम, परवेज, इमरान, हाजी साहिद, माजिद, आबिद, शाकिर, अबुजर, नाजीम, आकिल उर्फ भूरा, आफताब, आरिफ, साजिद व सद्दाम समेत दो-तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने आठ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी है। साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
ईद से एक दिन पहले भी मस्जिद में दी थी जान से मारने की धमकी
ग्राम प्रधान आसिफ ने बताया कि गांव निवासी शौकीन पार्टीबंदी की रंजिश के कारण कई बार हमला कर चुका है। गत ईद से एक दिन पहले मस्जिद में आरोपी गंदी-गंदी गालियां दे रहा था। उसके भाई अबरार ने गाली देने से मना किया तो वह अमादा फौजदारी हो गया। तब वहां कई लोग आ गए। जिसके बाद आरोपी भविष्य में जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चला गया। रंजिशन उसने सोमवार को अन्य आरोपियों के साथ मिलकर उसके चाचा व चाची की हत्या की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
हत्या का सबूत मिटाने के लिए इशाक व जमीला पर चढ़ाई कार
ग्राम प्रधान का आरोप है कि आरोपियों ने बड़ी ही निर्दयता से उसके चाचा इशाक व चाची जमीला की हत्या कर दी। हत्या का सबूत मिटाने के लिए शौकीन व अन्य आरोपियों ने चाचा-चाची को रास्ते में लंबा खींचकर डाल दिया और दोनों पर तेज रफ्तार कार चढ़ाकर घसीटा और हथियारों के चोटों का साक्ष्य मिटाने का पूरा प्रयास किया। घटना के दौरान उसका भाई अंसार भी मौके पर बेहोश हो गया। भविष्य में जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी वहां से भाग गए।
गांव में पुलिस बल तैनात, दूसरे दिन भी गलियां रही सुनसान
गांव महौली में दूसरे दिन पुलिस बल तैनात रहा। पुलिसकर्मी गांव में रूट मार्च करते रहे। दूसरे दिन मंगलवार को भी गांव की गलियां सुनसान रहीं। पीड़ित पक्ष के लोग घायलों के उपचार में लगे हुए थे तथा आरोपियों के घरों से भी लोग फरार थे। गांव के प्राथमिक विद्यालय में पंजीकृत 277 बच्चों में से मात्र 125 छात्र-छात्राएं विद्यालय पहुंचे। प्रधानाध्यापक लोकेंद्र सिंह ने बताया कि अभिभावकों के उन पर फोन आए थे। उन्होंने अभिभावकों को फोन पर संतुष्ट किया कि वह अपने बच्चों को विद्यालय भेजे।
कोट...
मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। कुछ आरोपी हिरासत में है, जिनसे पूछताछ जारी है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर राजफाश कर दिया जाएगा । - पूर्णिमा सिंह, सीओ सिकंदराबाद