{"_id":"621e524399cc8927c04663c8","slug":"mahashivratri-bulandshahr-news-gbd2347861173","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय
बुलंदशहर/अहार। जिले में मंगलवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में महाशिवरात्रि की धूम रही। शिवालयों में भोर होते ही आस्था और श्रद्धा का हुजूम उमड़ पड़ा। देवों के देव महादेव को प्रसन्न करने व परिवार की सुख समृद्धि की कामना करते हुए शिवभक्तों ने मंदिरों में शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, फल, फूल, भांग व गंगाजल मिश्रित जल अर्पित किया। पूरे दिन शिवालय बम-बम भोले के उद्घोष से गूंजते रहे। वहीं, हरिद्वार और गंगोत्री समेत अन्य स्थानों से भी कांवड़ लेकर आए शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया।
धार्मिक आस्था के विशेष पर्व पर शहर के प्रसिद्ध शिवमंदिरों में राज राजेश्वर मंदिर, भवन मंदिर, भूतेश्वर मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर, महा कालेश्वर मंदिर, साठा मंदिर, हनुमान मंदिर, मनसा देवी मंदिर, टीचर्स कालोनी स्थित शिव-शक्ति मंदिर समेत अन्य शिवालयों में सुबह भोर होते ही भक्तों की लाइन लग गई, दोपहर तक भक्तों ने जलाभिषेक किया। वहीं, हरिद्वार, ब्रजघाट, अहार, नरौरा आदि स्थानों से कांवड़ लेकर आने वाले शिवभक्त गत रात्रि तक अपने गंतव्य तक पहुंच गए थे। वहीं, सदर तहसील क्षेत्र के गांव गंगेरूआ स्थित श्री द्वाद्वश महालिंगेश्वर सिद्ध महापीठ मंदिर में 70 फीट ऊंचे शिवलिंग पर जलाभिषेक करने वाले शिवभक्तों का पूरा दिन तांता लगा रहा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था और यातायात व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहे। उधर, अहार में अंबकेश्वर महादेव मंदिर के कपाट मंगलवार सुबह भोर होते ही खुल गए। शिवलिंग के शृंगार आदि के बाद मंगला आरती हुई। इस दौरान शिवभक्तों की सुबह से लेकर शाम तक जलाभिषेक करने वालों की लंबी लाइन लगी रही। मेले में भारी भीड़ रही और जलाभिषेक करने पहुंचे भक्तों ने खूब खरीदारी की। वहीं, मंदिर परिसर में विभिन्न सेवादारों द्वारा भंडारा आदि का भी आयोजन किया गया।
यहां भी हुआ जलाभिषेक
अहार में अंबकेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से लेकर शाम तक जलाभिषेक करने वालों की लंबी लाइन लगी रही। बुगरासी में गंगा स्नान कर सभी शिवालयों में जलाभिषेक किया। गुलावठी में बड़ा महादेव मंदिर, मोहल्ला रामनगर स्थित शिव मंदिर, आदर्श नगर स्थित शिव शक्तिपीठ मंदिर, नत्थूगढ़ी स्थित शिव मंदिर में शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। ग्राम भटौना स्थित नाग देवता मंदिर पर भी श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। शिकारपुर क्षेत्र के बरासऊ स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक किया और कांवड़ भी चढ़ाई गई। इसके अलावा नगर स्थित प्राचीन बड़ा महादेव मंदिर, आंचरूकलां स्थित सिद्धेश्वर मंदिर, भटौला स्थित शिव मंदिर में शिवलिंग का जलाभिषेक किया गया। औरंगाबाद स्थित प्राचीन नागेश्वर शिव मंदिर, बुलंदशहर बस स्टैंड के पीछे मां चामुंडा मंदिर, जाहरवीर मंदिर, गायत्री सत्संग भवन, कैलाशपति महादेव मंदिर, सदर बाजार स्थित शिव मंदिर, अजीजाबाद चामुंडा मंदिर, त्रिनेत्री शिव मंदिर, सिप्टेन गढ़ी शिव मंदिर, अनामिका शुगर मिल रोड समेत अन्य शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की जलाभिषेक करने के लिए भीड़ उमड़ी। डिबाई और दानपुर क्षेत्र के कर्णवास, राजघाट, विहारघाट, नरवर, नरौरा, रामघाट गंगा तटों पर लोगों ने पहुंच कर गंगा स्नान किया। दिन भर लोगों ने देवालयों में पहुंचकर पूजा अर्चना की व व्रत रखे। कर्णवास के प्राचीन भूतेश्वर मंदिर, विहारघाट के वनखंडेश्वर, इंदोरखेड़ा स्थित शिवालय सहित नगर के भाटवाला मंदिर, कैलाश ज्ञान मंदिर, संकट मोचन, पत्थर वाला मंदिर, काले मंदिर, चामुंडा मंदिर आदि पर देवालयों में भगवान की मूर्तियों का फूलों से विशेष श्रृंगार कर जलाभिषेक किया। अनूपशहर क्षेत्र के गांव मलकपुर के ढाकेश्वर महादेव, भृगुक्षेत्र आश्रम सहित अनूपशहर के हर-हर महादेव मंदिर, नर्वदेश्वर महादेव, पंचमुखी महादेव, शिवशक्ति आश्रम समेत अन्य शिवालयों में विधि-विधान के साथ जलाभिषेक किया गया। इसके अलावा जहांगीराबाद, स्याना, खानपुर, बीबीनगर, ऊंचागांव आदि स्थानों पर स्थित शिव मंदिरों में भी जलाभिषेक हुआ।
विज्ञापन
भंडारे और प्रसाद वितरण का हुआ आयोजन
सदर तहसील क्षेत्र स्थित श्री द्वाद्वश महालिंगेश्वर सिद्ध महापीठ, राज राजेश्वर मंदिर, कुंडवल बनारस स्थित मंदिर, सराय छबीला स्थित काली मंदिर, औरंगाबाद स्थित प्राचीन नागेश्वर शिव मंदिर आदि स्थानों पर भंडारे और प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ। वहीं, नगर के मालवीय मार्ग स्थित शिव मंदिर पर भारत विकास परिषद सेवार्थ शाखा द्वारा फलहार और दूध की ठंडाई का वितरण कराया गया। जो दोपहर तक जारी रहा। इस कार्य में शाखा के अध्यक्ष चंद्रभूषण मित्तल, मुकुल शर्मा, कपिल बंसल, राहुल सिंह, राजकुमार अग्रवाल, आयुष मित्तल और निशांत शर्मा आदि का सहयोग रहा।