फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Lured to earn money by completing tasks, duped of Rs 11.33 lakh

Bulandshahar News: टास्क पूरा कर कमाने का दिया लालच, ठगे 11.33 लाख रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। ऑनलाइन पार्ट-टाइम जॉब और आसान टास्क पूरे करके मोटी कमाई का लालच देकर साइबर ठगों ने नगर के एक युवक को अपना शिकार बना लिया। शातिर ठगों ने 12 से 16 अक्तूबर के बीच युवक के खाते से 11 लाख 33 हजार रुपये हड़प लिए। ठगी की जानकारी होने पर पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की। इसके बाद साइबर क्राइम थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


भूड़ क्षेत्र स्थित शिवा आवासीय कालोनी निवासी पीड़ित कुंवरपाल सिंह ने एसएसपी को दी तहरीर में बताया कि 10 अक्तूबर को उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक अनजान मोबाइल नंबर से मैसेज आया। मैसेज भेजने वाले ने उन्हें टेलीग्राम से जुड़कर कुछ आसान टॉस्क पूरे करने और बदले में अच्छी रकम कमाने का प्रलोभन दिया। कुंवरपाल सिंह जब टेलीग्राम से जुड़े, तो उन्हें रिया भारद्वाज, अजीत खुराना, हरी प्रिया जैसे यूजरनेम वाले अकाउंट से लगातार मैसेज आने लगे।
विज्ञापन

इन्होंने कमाई का भरोसा दिलाते हुए कुंवरपाल को विभिन्न बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहा। पीड़ित ने बताया कि ठगों ने 12 से 16 अक्तूबर के बीच अलग-अलग किश्तों में उनके खाते से कुल 11 लाख 33 हजार रुपये अपने खातों में जमा करा लिए। जब उन्हें पैसे नहीं मिले तो उन्होंने उनसे संपर्क किया। ठगों ने संपर्क तोड़ना शुरू कर दिया, तब उन्हें खुद के ठगे जाने का अहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंवरपाल सिंह ने एसएसपी से मामले में जल्द रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों का पता लगाकर सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश के बाद, साइबर क्राइम थाना पुलिस ने पीड़ित कुंवरपाल सिंह की तहरीर के आधार पर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी और साइबर क्राइम की संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पुलिस अब उन बैंक खातों और टेलीग्राम यूजरों की जानकारी जुटाने में लगी है, जिनके माध्यम से यह ठगी की गई है। साइबर क्राइम थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि किसी भी ऑनलाइन पार्ट-टाइम जॉब या ज्यादा मुनाफे वाले निवेश के झांसे में न आएं। हमेशा सतर्क रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed