{"_id":"603bd6898ebc3ec4965b2536","slug":"loot-sikandrabad-news-gbd214590162","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड कर्नल के गले से चेन खींचकर भागे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड कर्नल के गले से चेन खींचकर भागे बदमाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिटायर्ड कर्नल के गले से चेन खींचकर भागे बदमाश
सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए बाइकर्स ने हाईवे स्थित एक होटल पर चाय पी रहे रिटायर्ड कर्नल के गले से चेन खींच ली। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की।
रविवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने हाईवे स्थित एक होटल पर परिवार के साथ चाय पी रहे रिटायर्ड कर्नल के गले से चेन खींचकर फरार हो गए। रिटायर्ड कर्नल अपने परिवार के साथ दिल्ली से अलीगढ़ जा रहे थे। सूचना मिलने पर कोतवाल जितेंद्र कुमार बालियान पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और जांच कर पीड़ित से पूछताछ की। पीड़ित ने तहरीर देकर बदमाश को पकड़ने की मांग की है। कोतवाल जितेंद्र कुमार वालिया ने बताया कि पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इससे पहले शनिवार की देर शाम बदमाशों ने बिलसूरी पुलिस चौकी से चंद कदम दूरी पर रोडवेज बस के परिचालक के साथ मारपीट कर रुपयों से भरा थैला छीन लिया था।