फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   loot in narora

नरौरा में परिवार को बंधक बनाकर 20 लाख के जेवर लूटे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
loot in narora
नरौरा घटना के बाद सामने के घर में कुर्सी पर बैठीं वृद्धा भगवान देवी और नीचे अन्य महिलाओं के साथ बै? - फोटो : BULANDSHAHR
नरौरा में परिवार को बंधक बनाकर 20 लाख के जेवर लूटे
विज्ञापन

नरौरा। मोहल्ला गंगाधाम-सत्यपुरी में शौच का बहाना बनाकर घर में घुसी महिला समेत चार बदमाशों ने परिवार के दो लोगों और घर में काम करने वाली महिला को बंधक बना लिया। इसके बाद शातिरों ने 50 हजार की नकदी समेत 20 लाख के आभूषण लूट लिए। घटना के बाद आरोपी कार में सवार होकर भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों से आरोपियों की फुटेज निकाली है। साथ ही पुलिस ने कार की भी पहचान करने का दावा किया है।
तमंचे के बल पर की लूट, परिजनों के मुंह पर लगाया टेप
गंगाधाम-सत्यपुरी में दिव्यांग रवेंद्र सिंह अपनी वृद्ध मां भगवान देवी के साथ रहते हैं। जबकि उनके तीन भाई बाहर नौकरी करते हैं। रवेंद्र कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे घर में काम करने वाली सहायिका सुमन काम कर रही थी। इसी दौरान एक महिला ने गेट खटखटाया। जब गेट खोलने के लिए वृद्ध मां मौके पर पहुंची तो आरोपी महिला ने पेट दर्द के कारण शौच जाने की बात कही। जब उन्होंने महिला को अनजान बताते हुए शौचालय प्रयोग की अनुमति नहीं दी तो आरोपी महिला ने वृद्ध मां को धक्का दिया और अंदर घुस गई। इसके बाद आरोपी महिला ने अपने साथियों को फोन कर बुलाया। जिस पर तीन युवक मौके पर पहुंचे और दरवाजा अंदर से बंद कर उनकी पिटाई करनी शुरू कर दी। इसके बाद आरोपियों ने तमंचे और चाकू के बल पर घर में रखी 50 हजार की नकदी, सोने की चूड़ी, चेन, कुंडल, नाक की नथ समेत करीब 20 लाख रुपए के जेवरात व अन्य सामान लूट लिए। इसके बाद जाते समय आरोपियों ने वृद्ध मां, रवेंद्र व घर में कार्य करने वाली सुमन देवी के मुंह पर टेप लगाकर तीनों को अलग-अलग बांध दिया।
विज्ञापन

बंधनमुक्त होकर किया शोर तो पहुंचे लोग
पीड़ित रवेंद्र ने बताया कि बदमाशों के जाने के बाद किसी तरह वह बंधन मुक्त हुए और शोर मचाया। इसके बाद मौके पर लोग एकत्रित हुए और पुलिस को फोन किया। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। एसपी देहात हरेन्द्र कुमार व सीओ वंदना शर्मा ने घटना स्थल पहुंच जांच पड़ताल करते हुए पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधा घंटे तक घर में लूटपाट करते रहे बेखौफ बदमाश
पुलिस के खौफ से बेखौफ बदमाश करीब आधा घंटे तक घर में घुसकर लूटपाट और पिटाई करते रहे। पीड़ित परिजनों के मुताबिक सुबह करीब सवा छह बजे महिला के साथ आए बदमाश 6.45 बजे घर से निकले। दिन निकलते ही हुई लाखों की लूट की वारदात से लोगों में दहशत का माहौल है।
चेहरे पर दुपट्टा बांधकर आई थी महिला बदमाश
लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद सामान लेकर भागते बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। पड़ोस के घरों व दुकानों में लगेे कैमरे में एक महिला चेहरे पर दुपट्टा बांधकर, जबकि एक आरोपी मास्क लगाकर व दो अन्य आरोपी ही फरार हो गए। जिस कार में सवार होकर आरोपी लूट की वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे, पुलिस ने उसे भी ट्रेस कर लिया है।
गली में अधिकांश संपन्न परिवारों के मकान
नगर के मुख्य मार्ग से जुड़ी मोहल्ला गंगाधाम-सत्यपुरी की यह गली कृष्णा गारमेंटस वाली गली के नाम से जानी जाती है। गली में आर्थिक रूप से संपन्न परिवार के लोगों के ही मकान है। जिनमें अधिकांशत सरकारी सेवारत, सेवानिवृत्त व व्यवसायियों के ही आवास हैं। रवेंद्र सिंह के पिता स्वर्गीय शिशुपाल सिंह परमाणु संयंत्र में सिविल अनुभाग से सेवानिवृत्त हुए थे।
नगर पंचायत अध्यक्ष ने पीड़ित को दिया आश्वासन
लूट की सूचना जैसे ही क्षेत्र में फैली, वैसे ही मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। नगर पंचायत चेयरमैन विवेक वशिष्ठ ने भी मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। साथ ही भरोसा दिलाया कि उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

मामले में तहरीर के आधार पर लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रही महिला और अन्य आरोपियों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। वारदात में प्रयोग की गई कार को ट्रेस कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- हरेंद्र कुमार, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed