फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   loot

पेंट कारोबारी की बेटियों को बंधक बनाकर लाखों की लूट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
loot
पहासू में स्थित शिवगंज कॉलोनी में हुई लूट के बाद कारोबारी की बेटी से पूछताछ करते पुलिसकर्मी - फोटो : KHURJA
पेंट कारोबारी की बेटियों को बंधक बनाकर लाखों की लूट
विज्ञापन

पहासू। शिवगंज कॉलोनी में पेंट कारोबारी के घर में बेटियों को बंधक बनाकर दिनदहाड़े लाखों की लूट कर बदमाश फरार हो गए। बताया जा रहा है कि बाहर से खेलते हुए छोटी बेटी जब अंदर पहुंची तो उसने शोर मचा दिया, जिसके चलते आरोपी बदमाश मौके से भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने कोशिश की, लेकिन वह हाथ नहीं आ सके।
अनाज मंडी के पास स्थित शिवगंज कॉलोनी निवासी देवेंद्र पाठक की सोमना रोड के पास पेंट की दुकान है। देवेंद्र के भतीजे सोनू पाठक ने बताया कि उसके चाचा पत्नी के साथ दो दिन पहले जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर शहर में निजी काम से गए थे, जिस कारण उनके घर में चाचा की 17 और 10 साल की दो बेटियां अकेली थीं। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे छोटी बेटी मान्या कॉलोनी की ही दुकान से सामान लेने गई थी। घर से जाने के दौरान बेटी ने दरवाजा बंद नहीं किया था। जिस कारण घर में बड़ी बहन 17 वर्षीय मानवी घर में अकेली थी। पीड़ित बेटियों ने पुलिस को बताया कि गेट खुला देखकर तीन नकाबपोश बदमाश घर में घुस आए। इसके बाद आरोपियों ने उसका मुंह दबाकर बंधक बना लिया। जबकि दो अन्य बदमाश घर में रखी अलमारी और बेड से सामान चोरी करने लगे। इसी दौरान छोटी बेटी मान्या दुकान से लौटी तो बदमाशों को चोरी करते देख शोर मचा दिया। मान्या के शोर मचाते ही पड़ोस में रहने वाले लोग एकत्रित होने लगे। लोगों को आता देख बदमाश भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

15 मिनट तक बदमाशों ने घर में की लूटपाट
पीड़िता मानवी के अनुसार, बदमाश करीब 15 मिनट तक बेखौफ होकर घर की अलमारी, बेड, सोफा समेत अन्य स्थानों पर रखे सामान को खंगालते रहे। जबकि एक बदमाश उसका मुंह दबाकर बाहर के कमरे में ही बंधक बनाए रखा। जिस कारण अंदर से चोरी हुए सामान की जानकारी नहीं है। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने धमकी दी थी कि यदि उसने शोर मचाया तो वह जान से मार देंगे। जिसके चलते वह शोर नहीं मचा सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीबी पर घूम रही है शक की सुई
पुलिस के मुताबिक, आरोपी बदमाश काफी देर से घर का दरवाजा खुलने का इंतजार कर रहे थे। क्योंकि जैसे ही गेट खुला और छोटी बेटी बाहर गई, वैसे ही बदमाशों को मौका मिल गया और उन्होंने घर के अंदर धावा बोल दिया। माना जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने में कोई करीबी भी शामिल हो सकता है, जिसे घर में बेटियों के अकेले होने की जानकारी थी।

पीड़ित किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। दोनों बच्चियां काफी घबराई हुई हैं, जिसके चलते अभी तक लूट की रकम के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। पीड़ित के परिजनों का इंतजार किया जा रहा है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
- अन्विता उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी शिकारपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed