फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   loot

दिनदहाड़े रास्ता रोककर व्यापारी से हुई लूट, थाना प्रभारी निलंबित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
loot
दिनदहाड़े रास्ता रोककर व्यापारी से हुई लूट, थाना प्रभारी निलंबित
विज्ञापन

बीबीनगर। बदमाशों ने सोमवार सुबह रास्ता रोककर व्यापारी से दो लाख की नकदी और मोबाइल लूट लिया। व्यापारी बाइक से हापुड़ जा रहे थे। वारदात को अंजाम देकर बदमाश आसानी से फरार हो गए। घटना के बाद एसएसपी ने थाना प्रभारी सुशील चंद शर्मा को निलंबित कर दिया।
गांव सेगा जगतपुर निवासी मनीष गांव में ही खाद-बीज की दुकान चलाते हैं। वह माल के ऑर्डर और पेमेंट के सिलसिले में बाइक से हापुड़ जा रहे थे। बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव निर्सुखा के पास बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने मनीष का रास्ता रोक लिया। इसके बाद दो लाख की नकदी और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पुलिस को पीड़ित व्यापारी ने बताया कि आरोपियों के पास कोई हथियार नहीं था। उन्होंने रास्ता रोकने के बाद चेहरे पर घूंसे मारे, जिससे वह नीचे गिर गया। इसी दौरान बदमाश नकदी छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने छिपाया मामला
थाना प्रभारी ने व्यापारी से हुई लूट को छिपाने का प्रयास किया। इस पर एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने थाना प्रभारी सुशील चंद शर्मा को निलंबित कर दिया। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र में लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ रहा था। तीन दिन पहले महिला के कानों से कुंडल लूट के मामले को भी थाना प्रभारी ने संदिग्ध बताया था, जबकि मामला जांच में सही पाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार बढ़ रहा अपराध
जिले में लूट, चोरी, हत्या के आंकड़ों में लगातार इजाफा हो रहा है, लेकिन अभी तक कार्रवाई के नाम पर अधिकारी खानापूर्ति कर रहे हैं। स्याना में व्यापारी से लूट के बाद हत्या का मामला हो या महिलाओं के कानों से कुंडल लूटने, नकदी छीनने के मामलों में तीन माह में लगातार वृद्धि हो रही है। अपराध नियंत्रण में पुलिस फेल साबित हो रही है।

अपराध नियंत्रण में फेल और घटनाओं को छिपाने के मामले में थाना प्रभारी सुरेश चंद शर्मा को निलंबित किया गया है। अभी नए थाना प्रभारी की तैनाती नहीं की गई है। जल्द ही तैनाती कर दी जाएगी। अपराध नियंत्रण में फेल अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की जाएगी। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed