फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   loot

सराफ ने आयकर से छिपाई थी रकम, चालक ने लुटवा दी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
loot
खुर्जा में अधिकारी बनकर 72 लाख की ठगी और चोरी करने वाले पकड़े गए आरोपी गाड़ी के साथ। - फोटो : BULANDSHAHR
सराफ ने आयकर से छिपाई थी रकम, चालक ने लुटवा दी
विज्ञापन

बुलंदशहर। खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे 91 पर कासगंज के सराफा व्यापारी नवनाथ जाधव के मुनीम आेंकार सिंह से 72 लाख रुपये की लूट का बृहस्पतिवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। सराफा व्यापारी के नौवीं पास चालक प्रेमवीर उर्फ राकेश ने अपने पांच साथियों से रकम लुटवाई थी। पूछताछ में ड्राइवर ने बताया कि रकम आयकर विभाग से छिपाकर भेजी जा रही थी। इससे उसे लगा था कि व्यापारी पुलिस से शिकायत नहीं करेगा और उसने लूट की योजना तैयार कर ली।
पुलिस की जांच में सामने आया है कि लूट 72 लाख नहीं 70.50 लाख की हुई थी। पुलिस ने 66 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। एसएसपी संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस ने चालक प्रेमवीर सिंह उर्फ राकेश से सख्ती से पूछताछ की तो उसने साजिश का राजफाश कर दिया। चालक ने बताया कि उसने वारदात को अंजाम देने के लिए अपने गांव मनढोलपुरा थाना सहावर कासगंज निवासी कुलदीप सोलंकी और वीरेश निवासी बहसोरा बुजुर्ग कासगंज को पहले ही कार से नकदी ले जाने की जानकारी दे दी थी। उन दोनों ने विनय उर्फ चेतन निवासी रजापुर कविनगर गाजियाबाद, बिलशन और अजय निवासीगण बम्हेटा कविनगर गाजियाबाद को भी अपने साथ ले लिया। वारदात से पूर्व चालक प्रेमवीर ने गाजियाबाद निवासी योगेंद्र राघव की बोलेरो गाड़ी कुछ देर के लिए मांग ली और अपने दोस्तों को सौंप दी। घटना से पूर्व उसने अपनी लोकेशन साथियों को भेज दी थी।
विज्ञापन

यह था मामला
खुर्जा नगर कोतवाली में गत सोमवार को ओंकार सिंह निवासी सहावर गेट घंटाघर छोटी मंडी कासगंज ने तहरीर देकर बताया था कि वह कासगंज निवासी सराफा व्यापारी नवनाथ जाधव उर्फ अन्ना के यहां मुनीम है। कार चालक प्रेमवीर उर्फ राकेश के साथ दिल्ली स्थित चांदनी चौक से आभूषण खरीदने के लिए 72 लाख रुपये लेकर चले थे। खुर्जा नगर के अगवाल फ्लाईओवर के पास बोलेरो पांच लोगों ने ओवरटेक का गाड़ी रुकवाई और खुद को आयकर का अधिकारी बताते हुए कागजात देखने लगे। उनके साथ हाथापाई भी की इसके बाद रुपयों से भरा बैग लेकर अपनी गाड़ी में बैठ गए और साथ-साथ गाड़ी से चलने को कहा। कुछ दूरी तक गाड़ी पीछे आती दिखी, फिर गायब हो गई। ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे पहले कर्ज चुकता किया
पकड़े गए विनय उर्फ चेतन ने बताया कि वह बिलशन और अजय के साथ गाजियाबाद में ई-रिक्शा चलाता है। तीनों ही कर्ज में डूबे थे। लूटी गई धनराशि में से 11 लाख रुपये कर्जदारों को अलग-अलग चुकता किया। हालांकि, पुलिस ने सभी लोगों से धनराशि बरामद कर ली है। तीन लाख रुपये अभी बरामद करने बाकी हैं।
नहीं दे पाए लेखा-जोखा, इनकम टैक्स को लिखा जाएगा पत्र
महाराष्ट्र के मूल निवासी नवनाथ जाधव उर्फ अन्ना की कासगंज स्थित घंटाघर पर किरन ज्वैलर्स के नाम से सराफा शोरूम है। नवनाथ जाधव ने 70.50 लाख रुपये की धनराशि एक व्यापारी को देने की बात कहकर कैशियर और मुनीम को चालक के साथ दिल्ली के लिए भेजा था। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि रकम इनकम टैक्स से बचने के लिए प्रयोग की जा रही थी। इसका लेखा-जोखा भी पीड़ित सराफा व्यापारी और उनके सहयोगी नहीं दिखा पाए हैं। ऐसे में इनकम टैक्स को पत्र लिखकर इस धनराशि की बाबत अवगत कराया जाएगा।

चालक ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही 70.50 लाख रुपये में से 66 लाख रुपये आरोपियों की निशानदेही पर बरामद कर लिए गए हैं। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed