फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Lohia buses will be added to villages

गांवों से जोड़ी जाएंगीं लोहिया बसें

Mon, 27 Mar 2017 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर Updated Mon, 27 Mar 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
Lohia buses will be added to villages
लोहिया बसें - फोटो : अमर उजाला

डॉॅ. राममनोहर लोहिया समग्र ग्रामों को चलने वाली लोहिया बसें अब जिले के और भी गांवों से जोड़ी जाएगी। ऐसा प्लान एआरएम ने तैयार कर आरएम गाजियाबाद को भेज दिया है। पहले से संचालित कुछ बसों को गांवों से जोड़ भी दिया है। इससे करीब 200 और गांवों के ग्रामीण यात्रियों को फायदा होगा।

विज्ञापन


बता दें कि बुलंदशहर डिपो में 107 बसें संचालित हैं। इनमें 27 बसें लोहिया और 23 अनुबंधित बसें शामिल हैं। सपा सरकार ने लोहिया बसों को समग्र ग्राम में चलाने की योजना बनाई थी। यह बसें जिले के 138 समग्र ग्रामों से जुड़ी हुई है। समग्र ग्रामों से जुड़ी बसें दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ़, बदायूं और आगरा तक चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन


निगम के आदेश पर एआरएम ने लोहिया बसों को जिले और करीब 200 गांवों से जोड़ने का प्लान तैयार कर आरएम गाजियाबाद को भेज दिया है। इसके साथ ही एआरएम ने ककोड़ तक जाने वाली लोहिया बस को रबुपुरा तक, चोला तक जाने वाली बस को ककोड़ तक औरंगाबाद तक जाने वाली बस को लखावठी तक, जहांगीराबाद जाने वाली बसों में एक को ऊंचागांव और दूसरी को अहार तक और शिकारपुर जाने वाली लोहिया बस को अहमदगढ़ तक का रूट बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआरएम एसपी सिंह के अनुसार उप्र परिवहन निगम के आदेश पर लोहिया बसों को समग्र ग्रामों के अलावा जिले के करीब 200 और गांवों से जोड़ने का प्लान बनाकर आरएम गाजियाबाद को भेज दिया है।

पूर्णागिरी मेले को बुलंदशहर से बस सेवा शुरू
उत्तराखंड के टनकपुर स्थित पूर्णागिरी मंदिर पर दो माह का लगने वाला मेला शुरू हो गया है। इस मेले में जिले के भक्तों को टनकपुर पहुंचाने को बुलंदशहर डिपो ने रोडवेज बस सेवा शुरू की है। इसके तहत बस रोजाना सुबह 6.30 बजे बुलंदशहर से रवाना होगी।

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के बुलंदशहर डिपो के एआरएम एसपी सिंह ने बताया कि टनकपुर स्थित पूर्णागिरी मंदिर पर लगने वाले मेले में जिले से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जाते हैं। इन श्रद्धालुओं को पूर्णागिरी मंदिर पर लगने वाले मेले में पहुंचाने के लिए बस का संचालन शुरू किया है। इस बस का संचालन दो माह तक जारी रहेगा।

टनकपुर जाने वाली बस दिल्ली से चलकर बुलंदशहर पहुंचेगी। इसके बाद यह बस बदायूं और पीलीभीत होते हुए टनकपुर जाएंगी। टनकपुर में बस एक घंटा विश्राम करने के बाद फिर वापस प्रस्थान करेगी।


उन्होंने बताया कि कि यदि वह बस में सफर कर टनकपुर जा रहे है तो वह सुबह 6.30 बजे रोडवेज बस अड्डे से बस पकड़े। इस बस के चलने से दिल्ली, गाजियाबाद, दादरी, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, शिकारपुर, डिबाई और नरौरा आदि के श्रद्धालुओं को भी लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed