फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   List of promotion posts of 104, 2620 teachers released

Bulandshahar News: पदोन्नति के पद 104, 2620 शिक्षकों की सूची हुई जारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 10:53 AM IST
विज्ञापन
List of promotion posts of 104, 2620 teachers released
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में बेसिक शिक्षा विभाग सहायक अध्यापक से हैड मास्टर बनने का सपना देख रहे शिक्षकों की सूची जारी हो गई है। हैड मास्टर के 104 पदों पर पदोन्नति के लिए 2620 वरिष्ठ शिक्षकों की सूची शासन से आ गई है। नियुक्ति पत्र तिथि को विभाग ने शिक्षकों की वरिष्ठता का आधार रखा है।
बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों में पढ़ा रहे शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया करीब एक साल से तैयारियां चल रहीं थी। सूची पर कई बार कार्य हुआ, लेकिन शासन से लेट-लतीफी होने से सूची तैयार नहीं हो सकी। दो दिन पूर्व अब शासन से शिक्षकों की सूची जारी हुई है। बीएसए ने बताया कि सूची आने के बाद इसे चस्पा कर दिया गया है, शासन से पदोन्नति होने वाली शिक्षकों की सूची भी जल्द जारी हो जाएगी। बेसिक शिक्षा परिषद से ही पदोन्नति प्रक्रिया चल रही है। बताया गया कि शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया में छात्र संख्या ने अड़ंगा अटकाया है। विभाग के अनुसार जिन स्कूलों में 100 बच्चे होंगे वहां पर हैड मास्टर बनाया जाएगा। जिले में 800 से अधिक स्कूल ऐसे हैं जिनमें छात्र संख्या 100 भी नहीं हैं। पहले 150 पद पदोन्नति के थे, लेकिन अब 104 पद दिखाए हैं। पदोन्नति होने के बाद बावजूद भी जिले के स्कूलों को सभी स्कूलों को हैड मास्टर नहीं मिलेंगे। प्राथमिक में पढ़ा रहे सहायक अध्यापक की प्राथमिक में हैड मास्टर व जूनियर में सहायक अध्यापक के पद शिक्षकों की पदोन्नति होनी है। बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि जारी सूची होते ही आगामी कार्रवाई शुरू हो गई है।
विज्ञापन

जारी सूची के विरोध में आए शिक्षक

शिक्षकों की पदोन्नति की वरिष्ठता सूची जारी होने के बाद संगठन इसके विरोध में आ गए हैं। अनुसूचित जाति जनजाति बेसिक शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार गौतम व जिला मंत्री वेद प्रकाश मौर्य ने कहा कि पदोन्नति की गाइड लाइन गलत है। नियुक्ति पत्र की तिथि को वरिष्ठता का आधार गलत है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जल्द बीएसए से मिला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed