{"_id":"5ff4a0f78ebc3e2eef74252a","slug":"linter-roof-fall-out-bulandshahr-news-gbd2114679140","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरा, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरा, छह घायल
विज्ञापन
निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरा, छह घायल
औरंगाबाद। ब्लॉक क्षेत्र के गांव सूरजपुर टीकरी में मंगलवार की सुबह एक निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरने से एक महिला समेत छह लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को उपचार के लिये लखावटी सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार ब्लॉक क्षेत्र के गांव सूरजपुर टीकरी में मोहम्मद यासीन अपने पुराने मकान के आगे खाली पड़ी जमीन में मकान बना रहे हैं। जिसका निर्माण कार्य करीब 20 दिनों से चल रहा है। मंगलवार को निर्माणाधीन मकान का लिंटर खोलते समय अचानक मकान के दीवार में लगा बीम गिर गया और मकान का लिंटर भी गिर पड़ा। लिंटर गिरने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। आननफानन स्थानीय लोगों ने सबसे पहले घायलों को मलबे से निकाला और घटना की जानकारी पुलिस को दी। हादसे में मकान मालिक मोहम्मद यासीन पुत्र शेर मोहम्मद 60 वर्ष, सलीम 35 वर्ष, वकील 28 वर्ष, आजाद 23 वर्ष, शकील 25 वर्ष पुत्रगण यासीन और अनुषा पत्नी शकील 24 वर्ष दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना फोन कर थाना पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को दी। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस द्वारा लखावटी सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने सभी घायलों को उपचार के लिये जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
थाना प्रभारी अरुणा राय ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया है कि बारिश के चलते यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
सरकारी कार्यालयों और आवासों के हाल भी हैं बदहाल
बुलंदशहर। जनपद में कई सरकारी कार्यालयों और आवासों के हाल भी बदहाल हैं। बुलंदशहर नगर के साथ खानपुर, अनूपशहर, चोला और नगर समेत कई स्थानों पर जर्जर भवन हादसों को न्योता दे रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर जनपद में जर्जर भवन आदि से संबंधित मंगलवार को समाचार प्रकाशित होते ही डीएम रविंद्र कुमार ने संबंधित विभाग के अफसरों से जांच कर जानकारी मांग ली है।
नगर के अंसारी रोड चौराहे के निकट जिला आपूर्ति विभाग का कार्यालय है। यह कार्यालय आजादी से पहले बने भवन में संचालित हो रहा है। इस भवन की आज तक कोई मरम्मत नहीं कराई गई है। कभी-कभार दरार आदि आने पर विभागीय अधिकारी खुद ही सही कराते रहे हैं। इसी तरह विकास भवन के पास सरकारी आवास बने हुए हैं। इनमें अधिकतर कर्मचारी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के परिवार सहित रहते हैं। यह आवास भी वर्षों पुराने बने हुए हैं। इन आवासों की हालत भी जर्जर है। कुछ दिन पूर्व इन आवासों की आगे से मरम्मत करा दी गई, जबकि इनके पीछे की दीवार आज भी जर्जर हाल में देखी जा सकती है।
चोला क्षेत्र में भी एक अस्पताल का भवन भी जर्जर हालत में है। इसमें आज तक अस्पताल भी चालू नहीं हो सका है। अनूपशहर टाउन बिजलीघर में बना कैश काउंटर अत्यंत खस्ताहाल में है और किसी भी दिन हादसा हो सकता है। विभागीय अधिकारियों की जानकारी में होने के बाद भी न तो इसकी मरम्मत कराई गई और न ही नया निर्माण। बारिश होने पर पूरा कमरे में पानी टपकने से रिकॉर्ड भी भीग जाता है। अमर उजाला द्वारा अनूपशहर दौरे पर आए सीडीओ अभिषेक पांडे का ध्यान आकर्षित किए जाने पर उन्होंनें मौके पर जाकर मुआयना भी किया था। वहीं, खानपुर में भी एक पशु अस्पताल का भवन भी जर्जर हाल में है। यह भवन इतना जर्जर हो चुका है कि कभी भी गिर सकता है। हालांकि, यह भवन काफी समय से बंद है और अस्पताल नहीं चल रहा है।
मंगलवार को जनपद में जर्जर भवनों से संबंधित समाचार प्रकाशित होते ही डीएम रविंद्र कुमार ने जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने विद्युत निगम के मुख्य अभियंता, अपर जिला अधिकारी प्रशासन और बुलंदशहर खंड गंगनहर के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए हैं कि वह जनपद में अपने अपने विभाग के जर्जर भवनोें की जांच कर नियमानुसार समुचित कार्रवाई करें ताकि किसी भी स्थिति में जनहानि न होने पाए।