{"_id":"69d13ecf36eed895f8014751","slug":"lined-up-at-the-agency-since-morning-cylinders-were-not-available-until-late-afternoon-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-151452-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: एजेंसी पर सुबह से लगे लाइन में, दोपहर बाद तक भी नहीं मिला सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: एजेंसी पर सुबह से लगे लाइन में, दोपहर बाद तक भी नहीं मिला सिलिंडर
विज्ञापन
सिकंदराबाद में एजेंसी पर सिलिंडर लेने के लिए खड़े उपभोक्ता। संवाद
बुलंदशहर/खुर्जा/सिकंदराबाद। घरेलू गैस की किल्लत लगातार बरकरार है। एजेंसी पर सुबह से ही लाइन लग रही हैं, बावजूद इसके उपभोक्ताओं को दोपहर बाद तक भी सिलिंडर नहीं मिल रहा है। लाइन में लगे उपभोक्ताओं का आरोप है कि बुकिंग के आठ से 10 दिन बाद भी सिलिंडर नहीं मिल रहा है। शनिवार को सिलिंडर न मिलने पर उपभोक्ताओं में नाराजगी देखी गई। उन्होंने तरह के आरोप लगाते हुए अधिकारियों से समस्या दूर करने की मांग की है।
नगर से लेकर देहात तक की एजेंसियों पर शनिवार को लाइन लगी रहीं और अधिकतर लोग बिना सिलिंडर लिए मायूस लौट गए। उपभोक्ताओं का आरोप था कि गैस की बुकिंग व ई-केवाईसी में दिक्कत हो रही है। इसमें एजेंसी संचालक उपभोक्ताओं की मदद नहीं कर रहे हैं। उपभोक्ता सुरेश व सलमान ने कहा कि रोज इसी तरह की स्थिति बनी रहती है। काम छोड़कर लोगों को लाइन में बैठना पड़ रहा है।
इसी तरह की समस्या देहात की एजेंसियों पर भी मिली। वहीं, सिकंदराबाद में एजेंसी पर मोहल्ला पत्थर वाला निवासी सुषमा ने बताया कि वह सुबह सात बजे से लाइन में खड़ी थीं, लेकिन नंबर आने तक गैस खत्म हो गई। जगदीश कन्हैयापुरम ने बताया कि उन्होंने एक अप्रैल को बुकिंग कराई थी और अगले दिन डिलीवरी का मैसेज भी आ गया, लेकिन सिलेंडर नहीं मिला। मोहम्मद इकराम अंसरियान ने बताया कि गैस बुकिंग और पर्ची कटवाने के बावजूद उन्हें गैस नहीं मिल सकी, अब उन्हें अगली तारीख डलवाकर फिर से लाइन में लगना पड़ेगा।
विज्ञापन
--- -
मोबाइल पर आ गया डिलीवरी का मैसेज, लेकिन सिलिंडर पहुंचा नहीं
खुर्जा। मुंडाखेड़ा चौराहा स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर शनिवार सुबह से ही उपभोक्ताओं की कतार लगनी शुरू हो गई थी। इसमें अधिकांश ऐसे उपभोक्ता थे, जिन्होंने सात से दस दिन पहले बुकिंग कराई थी। फिर भी उनको सिलिंडर नहीं मिल रहा था। इसी बीच उपभोक्ताओं और एजेंसी के कर्मचारियों के बीच बहस भी हुई। डावर गावं निवासी अजय ने बताया कि उन्होंने पिछले सप्ताह सिलिंडर के लिए बुकिंग का प्रयास किया, लेकिन बुक नहीं हो सका। रोजाना प्रयास करते रहे तो एक अप्रैल को उनको बुकिंग नंबर मिल सका। इसके बाद दो अप्रैल को उनके पास सिलिंडर डिलीवरी का मैसेज भी आ गया, लेकिन उनके घर सिलिंडर पहुंचा ही नहीं। बीते दो तीन दिन से वह एजेंसी पर इसकी जानकरी के लिए चक्कर काटते रहे, लेकिन कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया। खुर्जा नगर निवासी आशीष ने बताया कि वह दूसरे जनपद में नौकरी करते हैं। उन्होंने खुर्जा के पते पर अगस्त 2025 में गैस बुकिंग की थी और सिलिंडर लिया था। इसके बाद कोई सिलिंडर नहीं लिया। 28 मार्च को उनके पास गैस बुकिंग का मैसेज आया, लेकिन उन्होंने कोई बुकिंग नहीं कराई थी। इसके बाद वह शनिवार को इसकी जानकारी लेने पहुंचे तो को स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया।
-- -- -- -- -- -- -- -
बाेले उपभोक्ता
पिछले सप्ताह बुकिंग कराई थी, जिसके बाद बुकिंग नंबर भी मिल गया। बीते सात दिनों से एजेंसी के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन सिलिंडर नहीं मिल रहा। शनिवार शाम को सिलिंडर देने का आश्वासन दिया गया। - सौरव, निवासी कलैना गांव
-- -
मार्च से पहले मोबाइल नंबर से आसानी से बुकिंग हो जाती थी, लेकिन अब काफी प्रयास करने के बाद भी सिलिंडर बुक नहीं हो रहा है। पहले एजेंसी पर इस संबंध में शिकायत दी गई तो मोबाइल नंबर अपडेट कर दिया गया था, इसके बाद भी सिलिंडर बुक नहीं हो रहा है। - सत्यवीर, देवराला निवासी
-- -
-- -
शादी के लिए चाहिए सिलिंडर तो करें आवेदन
गैस की किल्लत का सबसे ज्यादा दिक्कत शादी समारोह वाले घरों में है। इसको ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन व जिला पूर्ति कार्यालय ने ऐसे लोगों को राहत देने की योजना बनाई है। इसके तहत विभाग को दिए प्रार्थनापत्र के आधार पर कंपनी की ओर से सिलिंडर की आपूर्ति पर निर्णय लिया जाएगा। डीएसओ ने बताया कि रोजाना शादी समारोह के लिए सिलिंडर की मांग के आवेदन मिल रहे हैं, जिन्हें सिलिंडर उपलब्ध कराने के लिए पेट्रो कंपनी को फारवर्ड किया जा रहा है।
--
कोट:
सिलिंडर की कमी नहीं है। लोगों की समस्याओं का लगातार समाधान किया जा रहा है। एजेंसी पर अधिकतर ऐसे लोग भी पहुंच रहे हैं, जिन्हें जरूरत नहीं है। सिलिंडर की काबालाजारी की भी जांच कराई जाएगी। शादी के लिए सिलिंडर लेने वाले विभाग में अपना प्रार्थना पत्र दे सकते हैं। - अभय सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी।

-