{"_id":"69039996f1c2ced174075567","slug":"light-rain-increased-the-cold-increasing-the-worries-of-farmers-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-142795-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: हल्की बारिश ने बढ़ाई ठंड, बढ़ी किसानों की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: हल्की बारिश ने बढ़ाई ठंड, बढ़ी किसानों की चिंता
विज्ञापन
अहार क्षेत्र में बारिश के चलते बंद हुआ क्रेशर। संवाद
बुलंदशहर/बुगरासी। हल्की बारिश से बृहस्पतिवार को ठंड बढ़ गई। पूरे दिन रुक-रुक कर हुई बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले कुछ दिन तक इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है।
बारिश से खेतों में पककर तैयार खड़ी व कटी धान की फसल बारिश में भीग गई। इससे कटाई-मड़ाई के काम पर ब्रेक लग गया है। ग्रामीण इलाकों में किसानों का कहना है कि अक्तूबर के अंतिम सप्ताह तक मौसम साफ रहने की उम्मीद थी, ताकि वे धान की कटाई और निकासी कर सकें लेकिन अचानक हुई बारिश से खेतों में कटी और खड़ी धान की फसल को नुकसान होगा। बुगरासी क्षेत्र के दीपक फौजी, जसवंत सिंह चौहान व बिजेंद्र सिंह आदि किसानों का कहना है कि आलू व सरसों की बुवाई चल रही है। आलू की पौध पर गीली मिट्टी और ठंडक का असर पड़ सकता है, जिससे सड़न और रोग लगने का डर बना हुआ है। वहीं सरसों की नई फसल पर भी बारिश से कीट और फफूंदी का खतरा बढ़ सकता है।
बदले मौसम के बीच अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 85 फीसदी और हवा की गति आठ किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। बुधवार को अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। कृषि विज्ञान केंद्र की प्रधान वैज्ञानिक डॉ. रेशू सिंह का कहना है कि मौसम विभाग के अनुसार अभी आगामी दो दिन तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। बारिश थमने के बाद रात के तापमान में गिरावट आने से ठंड में भी बढ़ोतरी होगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।