{"_id":"6053937d8ebc3ee65174540c","slug":"lic-protest-bulandshahr-news-gbd215653727","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्सेदारी बेचने के विरोध में सड़क पर उतरे एलआईसी कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिस्सेदारी बेचने के विरोध में सड़क पर उतरे एलआईसी कर्मी
विज्ञापन
एलआईसी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करते अधिकारी व कर्मचारी।
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिस्सेदारी बेचने के विरोध में सड़क पर उतरे एलआईसी कर्मी
बुलंदशहर। एलआईसी कार्यालय पर बृहस्पतिवार को अधिकारियों व कर्मचारियों ने अलीगढ़ डिवीजन इंश्योरेंस एंपलाइज एसोसिएशन के बैनर तले विरोध-प्रदर्शन किया। भारतीय जीवन बीमा निगम में सरकारी हिस्सेदारी बेचने के विरोध में अधिकारी व कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मियों ने चेतावनी दी कि सरकार के इस निर्णय का विरोध जारी रहेगा।
एसोसिएशन के शाखा सचिव और कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि संगठन भारत सरकार की निजीकरण की नीतियोें की कड़ी आलोचना करता है। उन्होंने चेतावनी दी कि विधानसभा चुनाव में कर्मी सरकार को सबक सिखाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार एलआईसी से अपनी हिस्सेदारी को बेचकर इसे पूंजीपतियों के हाथों बेचना चाहती है लेकिन एलआईसी के अधिकारी और कर्मचारी ऐसा किसी कीमत पर नहीं होने देंगे। इसका विरोध लगातार जारी रहेगा। शाखा प्रबंधक मुकेश गुप्ता, विकास अधिकारी संगठन के मंडलीय सह सचिव संदीप रावत, लोकेश अग्रवाल और कामरेड अरविंद सिंह ने भी सरकार के इस निर्णय की कड़ी आलोचना की। प्रदर्शन के दौरान दौरान राजपाल सिंह, नवीन कुमार, इंदुलता गर्ग, ममता शर्मा, नीतू सिंह, राजीव अग्रवाल, सुभाष चंद, अनुज शर्मा और वीरेश सोलंकी आदि शामिल रहे।