फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Letter issued to the municipality to stop pollution

Bulandshahar News: प्रदूषण रोकने के लिए नगर पालिका को जारी हुआ पत्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
Letter issued to the municipality to stop pollution
बुलंदशहर। प्रदूषित जनपदों में शनिवार को बुलंदशहर तीसरे स्थान पर था। इस समाचार को मुख्यमंत्री कार्यालय ने संज्ञान में लिया और डीएम को कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी ने प्रदूषण रोकने के लिए नगर पालिका को पत्र जारी किया है। सोमवार को बुलंदशहर का एक्यूआई 153 मापा गया।
विज्ञापन

शनिवार को बुलंदशहर का एक्यूआई 270 मापा गया था। इस समाचार को रविवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। जिसे मुख्यमंत्री कार्यालय ने संज्ञान में लेकर समाचार को जिलाधिकारी बुलंदशहर को भेजा और प्रदूषण के कारणों का पता लगाने के निर्देश दिए। शहर का एक्यूआई बढ़ने का कारण यमुनापुरम में भवन निर्माण सामग्री खुले में रखे होने, सड़कों की खुदाई होने एवं धूल उड़ना सामने आया।
विज्ञापन

इस पर प्रदूषण विभाग ने यमुनापुरम में सिविल एवं भवन निर्माण कार्यों में प्रयोग होने वाली निर्माण सामग्री को ढकने, खुदाई के दौरान निकलने वाली मिट्टी को तत्काल उठवाने एवं सड़कों पर धूल उड़ने से रोकने के लिए छिड़काव कराने के लिए नगर पालिका को पत्र भेजा है। साथ ही ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान लागू होने से पूर्व टूटी सड़कों से धूल उड़ने से रोकने के लिए कार्य कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed