फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Leopard's clue could not be found, people are scared

Bulandshahar News: नहीं लग सका तेंदुआ का सुराग, सहमे हुए हैं लोग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 09:20 PM IST
विज्ञापन
Leopard's clue could not be found, people are scared
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डिबाई। तहसील परिसर में बृहस्पतिवार को देखे गए तेंदुआ का दूसरे दिन शुक्रवार को भी कोई पता नहीं चल सका। तेंदुआ का पता नहीं लगन से लोग सहमे हुए हैं। लोगों ने जिला प्रशासन और वन विभाग से तेंदुआ को तलाश कर पकड़ने की मांग की है।
तहसील परिसर में ग्रामीण सिविल कोर्ट स्थित अधिवक्ता के चैंबर की छत पर तेंदुआ घूमता देखा गया था। इसके चलते अधिकारियों और कर्मचारियों आदि ने कार्यालयों के दरवाजे बंद कर स्वयं को बंद कर लिया था। यहां ग्रामीण क्षेत्र से आए लोग भी वापस लौट गए थे। एसडीएम प्रियंका गोयल की सूचना पर नरौरा से रेंजर अधिकारी केडी शर्मा वन दरोगा दीपक कुमार कुमार मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने तेंदुआ को काफी तलाशा था, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लग सका था। अधिकारियों ने दावा किया कि तेंदुआ या अन्य जानवर के पद चिन्ह नहीं मिले। हालांकि शुक्रवार को सरकारी छुट्टी होने के कारण कार्यालय नहीं खुले। आसपास रहने वाले लोग अभी भी सहमे हुए हैं।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर वन विभाग की टीम ने पहुंचकर आसपास पैरों के निशान तलाशे, लेकिन नहीं मिले। डीएफओ विनीता सिंह ने बताया कि डिबाई तहसील में तेंदुआ होने का कोई प्रमाण नहीं मिला है, जिसे लोग तेंदुआ बता रहे हैं वह जंगली बिल्ली हो सकती है। फिर भी विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को तलाश करने के निर्देश दिए गए हैं। गंगा किनारे भी जंगली जानवर को तलाश करने के प्रयास जारी हैं। डिबाई बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओपी शर्मा ने एसडीएम प्रियंका गोयल से तहसील परिसर में झाड़ियों को कटवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed