{"_id":"664e287fe06890682902d361","slug":"leopard-pounces-on-dog-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-116162-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: कुत्ते पर झपटा तेंदुआ, गन्ने का सर्वे कर रही टीम व किसानों ने भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: कुत्ते पर झपटा तेंदुआ, गन्ने का सर्वे कर रही टीम व किसानों ने भागकर बचाई जान
विज्ञापन
नरसेना क्षेत्र के गांव खंदोई के खेतों में तेंदुआ देखे जाने के बाद सहमे गन्ना सर्वे करने वाली टी
नरसेना। गांव खंदाेई के खेतों में बुधवार को गन्ना सर्वे के दौरान तेंदुआ ने अचानक किसान के कुत्ते पर झपट्टा मारा। तेंदुए को देख सर्वे टीम और किसानों ने भाग कर जान बचाई। कुत्ता घायल हो गया। ग्रामीणों के अनुसार शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कांबिंग की लेकिन सफलता नहीं मिली।
गांव खंदोई में बुधवार की सुबह किसान रविंद्र चौधरी के खेत पर गन्ने की फसल का गन्ना सुपरवाइजर अंकित शर्मा, एरिया मैनेजर गंगा प्रसाद भाटी और चौकीदार रणवीर सिंह सर्वे कर रहे थे। इसी दौरान रविंद्र चौधरी के पुत्र रोहित के साथ उनका पालतू कुत्ता भी खेतों पर पहुंच गया। जब टीम सर्वे कर रही थी तो अचानक तेंदुआ खेतों से निकला और कुत्ते पर झपट पड़ा। तेंदुआ के हमले से कुत्ते की कमर पर बड़ा घाव हो गया है। किसान व सर्वे कर रही टीम के अधिकारी तेंदुआ देखकर भाग खड़े हुए और शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर तेंदुआ खेतों की ओर भागकर छिप गया।
इसकी सूचना मिलते ही गांव के अन्य और वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणाें का कहना है कि यदि घटनास्थल से नहीं भागते तो तेंदुआ किसी को भी शिकार बना सकता था। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने तेंदुआ पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
बरवाला में किसान पर किया था हमला
सबसे पहले तेंदुआ ने गांव बरवाला में बाग की रखवाली कर रहे किसान पर हमला किया था। इसके बाद तेंदुआ नरसेना, अहार, ऊंचागांव, बुगरासी और खानपुर क्षेत्र के कई गांवों में देखा जा चुका है और कुत्तों व पशुओं का शिकार कर चुका है। ग्रामीणाें का दावा है कि इस क्षेत्र में एक नहीं, बल्कि दो तेंदुआ घूम रहे हैं। ग्रामीणों में रोष इस बात को लेकर है कि जगह-जगह तेंदुआ देखे जाने के बावजूद वन विभाग इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है।
जहां पर भी तेंदुआ देखे जाने का दावा किया जा रहा है, वहां पर विभागीय अधिकारी और कर्मचारी तलाश कर रहे हैं। अभी तक तेंदुआ होने की पुष्टि नहीं हो सकी है। जगह-जगह मिले पैरों के निशान भी तेंदुआ के नहीं दिख रहे हैं। फिर भी ग्रामीण सतर्क रहे। जल्द पहचान कर उसे पकड़ लिया जाएगा। - विनीता सिंह, डीएफओ