फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Leopard cubs roaming in the fields of Aulina village, video goes viral

Bulandshahar News: औलीना गांव के खेतों में घूम रहे तेंदुए के शावक, वीडियो वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
Leopard cubs roaming in the fields of Aulina village, video goes viral
गांव औलीना के खेतों में देखे गए तेंदुआ के शावक के देखे जाने का बनाया वीडियो।  स्क्रीन शॉट। स्रो
बुलंदशहर। ब्लॉक अगौता क्षेत्र के गांव औलीना के खेतों में पिछले तीन दिन से तेंदुए के शावक घूम रहे हैं। देखे गए शावक की संख्या तीन बताई गई। इसका वीडियो भी ग्रामीणों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। जिले में पिछले कई माह से जगह-जगह तेंदुआ देखे जाने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

गांव औलीना के ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दिनों क्षेत्र में एक तेंदुआ देखा गया था। ग्रामीण अजय पाल सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को उनके पुत्र अजलेश व अमित खेत पर गए। जहां पर उन्होंने धान के कटे खेत में तेंदुए के तीन शावक घूमते देखे गए। दोनाें ने शावकों का घूमते हुए वीडियो बना लिया। इसकी जानकारी जब अन्य ग्रामीणों को मिली तो वह भी खेत पर शावक को देखने के लिए पहुंचे। शावक देखकर ग्रामीण सहमे हुए हैं। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। डीएफओ विनीता सिंह का कहना है कि इसकी जानकारी नहीं मिली है। फिर भी गांव में टीम को भेजकर जानकारी ली जाएगी। यदि यहां पर तेंदुआ व उसके शावक हैं तो पकड़ने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed