फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   last five years, the ward is unheard of

बीते पांच साल, वार्ड का हाल बेहाल

Tue, 18 Apr 2017 12:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बुलंदशहर
ब्यूरो, अमर उजाला/ बुलंदशहर Updated Tue, 18 Apr 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
last five years, the ward is unheard of
टूटी सड़क

विकास की बड़ी बड़ी बातें कहने वलो वार्ड पांच के सभासद पांच साल में प्राइमरी स्कूल के लिए रास्ता तक नहीं बनवा सके। वार्ड में आज भी जलभराव की स्थिति है, वहीं सफाई पर भी सभासद पूरी तरह फेल नजर आए।

विज्ञापन


थोड़ा बहुत निर्माण कार्य तो कराया गया, लेकिन यह किए गए वादों के आगे ऊंट के मुंह में जीरे के बराबर दिखा। नगर पालिका वार्ड पांच के अंतर्गत राजनगर, धर्म एंक्लेव, नया गांव, चांदपुर आदि क्षेत्र आता है।
विज्ञापन


वार्ड पांच के हालात गंदगी के कारण काफी बदहाल देखने को मिले। वार्ड में स्थित प्राइमरी स्कूल के लिए सभासद पिछले पांच साल में सड़क तक नहीं बनवा सके। वार्ड में शायद ही ऐसा मार्ग हो, जिसमें कूड़े के ढेर न लगे हों। पथ प्रकाश के भी खास इंतजाम नजर नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभासद ने थोड़ा बहुत विकास कार्य जरूर कराया, लेकिन किए गए वादों से यह काफी कम था।

ये किए थे वादे
- वार्ड में सभी सड़कों का निर्माण कराया जाएगा
 -वार्ड में गंदगी का नामोनिशान तक नहीं मिलेगा
- वार्ड में पथ प्रकाश की बेहतर व्यवस्था होगी
- वार्ड की सभी गलियों को चकाचक किया जाएगा

ये है हकीकत
- वार्ड में काफी सड़कों का निर्माण किया गया
- वार्ड में गंदगी ही गंदगी देखने को नजर आई
- वार्ड में पथ प्रकाश की कोई व्यवस्था नजर न आई
- वार्ड की अधिकांश गलियों में कूड़ों का ढेर लगा था

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed