फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Land acquisition started to establish township in 200 acres

Bulandshahar News: 200 एकड़ में टाउनशिप बसाने के लिए जमीन अधिग्रहण शुरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। सिकंदराबाद-दादरी के बीच गांव कैमराला और चक्रसैनपुर में बसाई जाने वाली टाउनशिप के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जनवरी 2024 तक जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर टाउनशिप के निर्माण का कार्य पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

सिकंदराबाद-दादरी के बीच बुलंदशहर विकास प्राधिकरण की ओर से टाउनशिप बसाने का निर्णय लिया गया था। वर्ष 2001 में इसका प्रस्ताव तैयार किया गया, लेकिन 18 साल तक योजना फाइलों में बंद रही। वर्ष 2019 में दोबारा फाइल खुली तो अधिकारियों ने टाउनशिप बसाने की प्रक्रिया शुरू की, लेकिन दो में से एक कंपनी ने काम करने से इनकार कर दिया। बाद में अंसल हाईटेक टाउनशिप को इसका जिम्मा दिया गया, लेकिन कंपनी से काम का टेंडर वापस ले लिया गया। अब नए सिरे से टाउनशिप बसाने के लिए प्रक्रिया शुरू की गई है। 200 एकड़ जमीन पर बसाई जाने वाली टाउनशिप के लिए गांव कैमराला और चक्रसैनपुर में अधिग्रहण किया जाना है। इसके लिए शासन ने 100 करोड़ रुपये की धनराशि प्राधिकरण को जारी की थी। जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करते हुए फिलहाल एक किसान की जमीन अधिग्रहण कर मुआवजे की राशि दे दी गई है।
विज्ञापन


टाउनशिप में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

करीब 200 एकड़ में बसाई जाने वाली इस टाउनशिप में लोगों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। लोगों को स्कूल-काॅलेज के साथ सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था की जाएगी। इससे सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्रियों में काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को रहने के लिए आवास उपलब्ध हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टाउनशिप के लिए जमीन अधिग्रहण शुरू किया गया है। जल्द प्रक्रिया पूरी कर निर्माण शुरू कराया जाएगा। - संतोष कुमार, मुख्य कोषाधिकारी, बुलंदशहर विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed