{"_id":"66e31d8d423b0528270f5488","slug":"labs-libraries-playgrounds-and-rooms-will-be-built-in-42-government-schools-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-121803-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 42 राजकीय विद्यालयों में बनेंगे लैब, पुस्तकालय, खेल के मैदान और कमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 42 राजकीय विद्यालयों में बनेंगे लैब, पुस्तकालय, खेल के मैदान और कमरे
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले के 42 राजकीय विद्यालयों में लैब और पुस्तकालय आदि के लिए शासन ने 26 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कर दी है। इसमें से पहली किस्त के रूप में 13 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। इस राशि से जल्द ही इन विद्यालयों में होने वाले कार्य शुरू हो जाएंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक विनय ने बताया कि स्कूलों के जीर्णाेद्धार, पुनर्निमाण और स्कूलों में शिक्षा का बेहतर माहौल हो इसको लेकर शासन की ओर से प्रोजेक्ट अलंकार योजना की शुरुआत की गई है। इसमें जिले के 42 राजकीय विद्यालयों को शामिल किया गया है। इन स्कूलों में विकास कार्य कराने के लिए शासन ने 26 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत की है। इसमें से 13 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि प्राप्त हुई है। इस धनराशि को सभी स्कूलों में जरूरत के अनुसार आवंटन किया जाएगा।
प्रोजेक्ट अलंकार के अंतर्गत कक्षा कक्ष, प्रयोगशाला, पुस्तकाल्य, कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास, फर्नीचर, खेल का मैदान, कक्षा-कक्ष, पेयजल व्यवस्था, बालक व बालिकाओं का शौचालय, बिजली व्यवस्था, साइकिल स्टैंड का निर्माण कराया जाना है। इस कार्य की जल्द ही शुरूआत करा दी जाएगी। विद्यालयों में बढ़ने वाली इन सभी सुविधाओं का लाभ इनमें अध्ययनरत हजारों छात्र-छात्राओं को मिलेगा।