फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   labour died

वेयर हाउस की छत से गिरकर मजदूर की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
labour died
वेयर हाउस की छत से गिरकर मजदूर की मौत
विज्ञापन

सिकंदराबाद। वेयर हाउस की छत पर काम करते समय गिरने से गंभीर रूप से घायल हुए मजदूर की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने वेयर हाउस के मालिक सपा एमएलसी जितेंद्र यादव और ठेकेदार के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।

गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव चिड़ावक निवासी फैजान पुत्र आमिल खां ने बताया कि उसका भाई आरिस (20) सिकंदराबाद में हाईवे बाइपास पर स्थित सपा एमएलसी जितेंद्र यादव के वेयर हाउस में काम करता था। सोमवार की दोपहर करीब 12.30 बजे वह वेयर हाउस की छत पर कार्य कर रहा था। इसी दौरान वह अचनाक छत से नीचे गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सिकंदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। फैजान ने बताया कि उसके भाई आरिस की मौत वेयर हाउस के मालिक जितेंद्र यादव, ठेकेदार जफर आलम की लापरवाही के कारण हुई है। मंगलवार की दोपहर पोस्टमार्टम के बाद आरिस का शव गांव पहुंचा। शाम को गमगीन माहौल में उसका शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। कोतवाल जयकरण सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर वेयर हाउस के मालिक एमएलसी जितेंद्र यादव, ठेकेदार जफर आलम के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

लीज पर दिया है वेयर हाउस
सपा एमएलसी जितेंद्र यादव ने बताया कि वेयर हाउस को एक निजी कंपनी को लीज पर दे रखा है। वेयर हाउस के प्रबंधन और संचालन ने मेरा कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed