फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Laborer killed in auto and bike collision

Bulandshahar News: ऑटो व बाइक की भिड़ंत में मजदूर की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Laborer killed in auto and bike collision
खुर्जा। जंक्शन रोड पर पंचवटी बंबे के पास बाइक और ऑटो की आमने-सामने भिड़त हो गई। इसमें बाइक सवार एक मजदूर की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस आरोपी ऑटो चालक की तलाश कर ही है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने बताया कि यूसुफपुर मलगौसा निवासी हसन मोहम्मद (35) और फरमान, टैना गांव स्थित एक पॉटरी में मजदूरी करते थे। मंगलवार को दोनों बाइक से सुबह करीब साढ़े छह बजे फैक्ट्री जा रहे थे। जब वह पंचवटी बंबे के पास पहुंचे, तभी सामने से तेज रफ्तार ऑटो ने सामने से टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार दोनों मजदूर दूर तक घसीटते हुए गए। हसन मोहम्मद के सिर में गंभीर चोट लग गई थी। पुलिस ने घायलों को जटिया अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने हसन मोहम्मद को मृत घोषित कर दिया और फरमान को भर्ती कर लिया। आरोपी चालक ऑटो छोड़कर फरार हो गया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि ऑटो चालक की तलाश की जा रही है। मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed