फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Laborer dies in head-on collision between car and bike

Bulandshahar News: कार-बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में मजदूर की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
सिकंदराबाद। ककोड़ मार्ग पर शुक्रवार शाम कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं मृतक का भाई, और कार चालक हादसे में घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

नगर की टीचर्स कॉलोनी निवासी हरेंद्र ने बताया कि थाना जहांगीरपुर क्षेत्र के गांव मांचड़ निवासी उनके बड़े भाई राधे की करीब 15 साल पहले मौत हो गई थी। भाई की मौत के बाद से उनके चार बेटे, पत्नी नगर की टीचर्स कॉलोनी में उनके साथ ही रहते हैं। उनका भतीजा गुलशन अपने छोटे भाई मोहित के साथ शुक्रवार की शाम बाइक से अपने गांव मांचड़ थाना जहांगीरपुर जा रहे थे। सिकंदराबाद ककोड़ मार्ग पर मुकुंदगढ़ी को जाने वाले रास्ते के पास धर्म कांटे के करीब सामने से आ रहे कार चालक ने तेजी लापरवाही से कार को चलते हुए बाइक में टक्कर मार दी। जिससे गुलशन, मोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि हादसे में गांव रामगढ़ दादरी निवासी कार चालक बलराज भी घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय सिकंदराबाद पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने गुलशन को मृत घोषित कर दिया। खुर्जा गेट पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed