{"_id":"6a9fe6780cb4a0455a024811","slug":"laborer-dies-due-to-electric-shock-in-a-house-under-construction-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम करते समय आई मौत: निर्माणाधीन मकान में मजदूर की करंट लगने से गई जान, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम करते समय आई मौत: निर्माणाधीन मकान में मजदूर की करंट लगने से गई जान, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
Tue, 08 Sep 2026 04:15 PM IST
Akash Dubey
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: Akash Dubey
Updated Tue, 08 Sep 2026 04:15 PM IST
विज्ञापन
थाने के बाहर मौजूद भीड़
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद क्षेत्र के कटे खेड़ा मोड़ पर एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी कर रहे मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान राहुल (35 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मंडावरा गांव का निवासी था।
विज्ञापन
राहुल काम करते समय अचानक करंट की चपेट में आ गया। मकान मालिक उसे आनन-फानन एक निजी अस्पताल ले गया। डॉक्टरों ने वहां राहुल को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीण और परिजन सिकंदराबाद कोतवाली में मौजूद हैं। पुलिस इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन