{"_id":"6ae1be0fed01ba7acf062ce0","slug":"kisan-samman-sankalp-tractor-rally-organized-in-bulandshahr-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्नदाता सम्मान संकल्प ट्रैक्टर रैली: विधायक बोले- कलयुग के हनुमान हैं सीएम योगी, हर रहे जनता के दुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्नदाता सम्मान संकल्प ट्रैक्टर रैली: विधायक बोले- कलयुग के हनुमान हैं सीएम योगी, हर रहे जनता के दुख
Wed, 28 Oct 2026 02:49 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:49 PM IST
सार
विधायक प्रदीप चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कलयुग का हनुमान बताते हुए कहा कि हम सबके दुख हरने वाले कलयुग के हनुमान सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार चल रही है। 2014 से पीएम मोदी और 2017 से सीएम योगी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार चल रही है।
विज्ञापन
अन्नदाता किसान सम्मान संकल्प ट्रैक्टर रैली का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुलंदशहर में शुक्रवार को अन्नदाता किसान सम्मान संकल्प ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया गया। सदर विधायक प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में निकाली गई ट्रैक्टर रैली में सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर और हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। ट्रैक्टर रैली को गंगानगर से हरी झंडी दिखाकर और शंख बजाकर विधायक और बुजुर्गों ने रवाना किया।
विज्ञापन
इस मौके पर विधायक प्रदीप चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कलयुग का हनुमान बताते हुए कहा कि हम सबके दुख हरने वाले कलयुग के हनुमान सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार चल रही है। 2014 से पीएम मोदी और 2017 से सीएम योगी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार चल रही है।
विज्ञापन
विधायक ने कहा कि बीते 9 साल में सीएम योगी ने जनता और किसानों के लिए भरपूर कार्य किए हैं। किसान सम्मान निधि से लेकर 5 लाख का किसान बीमा तक किसान हित में भरपूर कार्य किए गए। 9 लाख युवाओं को नौकरी दी गई, हर तरफ रामराज है। सपा सरकार में गुंडई और माफियागिरी होती थी। पुनः 2027 में तीसरी बार सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
सपा के खिलाफ लगाए गए पोस्टर पर विधायक ने कहा कि सपा सरकार में लाल टोपी वाले गुंडे माफिया सरकार चलाते थे, अखिलेश यादव लखनऊ में बैठे रहते थे, बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं थीं, सपा सरकार में गुंडाराज चलता था। 2022 में सपा सत्ता से बाहर हुई, 2027 में सपा बेकार होगी।