फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   kisan samman nidhi

7130 किसान आयकर दाता, सम्मान निधि की होगी रिकवरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
kisan samman nidhi
7130 किसान आयकर दाता, सम्मान निधि की होगी रिकवरी
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद के 7130 आयकर दाता किसानों से अब प्रधानमंत्री सम्मान निधि की राशि वापस ली जाएगी। सरकार ने ऐसे सभी किसानों की सूची कृषि विभाग को भेजकर वसूली के आदेश दिए हैं। विभागीय अधिकारियों ने सूची मिलने के बाद इसमें शामिल किसानों को नोटिस जारी कर रिकवरी की तैयारी तैयारी शुरू कर दी है।
सम्मान निधि पाने वाले किसानों की संख्या 3.80 लाख
जिले में इस समय प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पाने वाले किसानों की संख्या 3.80 लाख तक पहुंच गई है। योजना के तहत सरकार की ओर से शामिल किसान को प्रतिवर्ष छह हजार रुपये दिए जाने का प्रावधान है। यह राशि दो-दो हजार रुपये की किस्त में तीन बार दी जाती है। वहीं सरकार ने योजना की पात्रता के लिए जो मानक तय किए गए हैं। उसके अनुसार आयकर दाता सम्मान निधि के लिए अपात्र हैं। लेकिन ज्यादातर किसान ऐसे हैं, जो किसान समूह व सरकारी दफ्तरों से मांगे जाने के चलते पैनकार्ड बनवा रखे हैं। ढाई लाख रुपये की इनकम टैक्स फ्री होने के कारण ऐसे किसान आईटीआर भी फाइल करते हैं। कई ऐसे किसान भी है, जिन्होंने ट्रैक्टर आदि वाहन खरीद करने के लिए आईटीआर फाइल किया है, जबकि वे आयकर के दायरे में नहीं आते हैं। उधर, भारत सरकार ने आयकर रिटर्न का फार्म भरने वाले किसानों को आयकर दाता मान लिया है।
विज्ञापन

231 अपात्र, 189 मृत
सरकार की ओर से जारी की गई सूची में जिले में 231 किसान अपात्र और 189 किसान ऐसे भी शामिल हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है। अफसरों ने बताया कि अब इन किसानों का योजना से संबंधित खाता बंद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत सरकार की ओर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित एक सूची जारी की है। इसमें 7130 किसान आयकर दाता हैं, इनसे रिकवरी होगी। साथ ही 321 अपात्र और 189 मृतक किसानों की भी सूची जारी की गई है। अब इनके योजना से संबंधित खाते बंद किए जा रहे हैं।
- आरपी चौधरी, उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed