फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   kidnap

महिला और किशोरी लापता, अपहरण का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
kidnap
महिला और किशोरी लापता, अपहरण का आरोप
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर और देहात कोतवाली क्षेत्र से बीते दिनों एक महिला और एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। दोनों ही मामलों में परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए दो-दो लोगों को नामजद किया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर दी। उसने बताया कि गत 26 सितंबर को उसकी 30 वर्षीय पत्नी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। बाद में जानकारी हुई कि उसकी पत्नी को गांव निवासी इंतखाब पुत्र मुबारक और अबरार पुत्र अनवार बहला फुसलाकर अपने साथ अपहरण कर ले गए हैं। देहात कोतवाल नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही महिला को बरामद कर लिया जाएगा। वहीं, दूसरी ओर नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने भी थाने पर तहरीर दी है। जिसमें उसने बताया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री गत 30 सितंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। घर से वह बाजार जाने की बात कह कर निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। जिसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान उन्हें जानकारी मिली कि किशोरी को नदीम पुत्र नन्हें निवासी झाझर थाना ककोड़ और नगर कोतवाली के गांव निवासी युवक सोनू बाइक पर बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गए हैं। पीड़ित ने अनहोनी की आशंका व्यक्त की है। नगर कोतवाल अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed