फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Khushboo and Lavkesh stood first in the 800 meter race.

Bulandshahar News: 800 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में खुशबू और लवकेश रहे प्रथम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Khushboo and Lavkesh stood first in the 800 meter race.
जहांगीराबाद क्षेत्र के खालो​र स्टेडियम में खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करत
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जहांगीराबाद। खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता खालोर स्टेडियम में कराई गई। इसका शुभारंभ जहांगीराबाद खंड विकास अधिकारी सृष्टि पाठक और पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनोज प्रधान ने फीता काटकर किया। 800 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में लवकेश और खुशबू ने पहले स्थान पर बाजी मारी।
क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी विकासखंड जहांगीराबाद के अभिषेक त्यागी ने बताया कि बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में खालोर स्टेडियम की टीम ने पहला और खदाना की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वॉलीबॉल बालक एवं बालिका वर्ग में शिवकुमार अग्रवाल जनता इंटर कॉलेज की टीम पहले स्थान पर रही।
विज्ञापन

बालक वर्ग की 800 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में लवकेश ने प्रथम और कौशल ने द्वितीय प्राप्त किया। बालिका वर्ग की 800 मीटर की दौड़ में खुशबू ने प्रथम, स्वाति ने द्वितीय और मानसी राघव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालक वर्ग की 400 मीटर में अर्जुन ने प्रथम, मनु ने द्वितीय और चंद्रप्रकाश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में शिवम ने प्रथम, आदित्य ने द्वितीय और विकास तृतीय स्थान पाया। 100 मीटर दौड़ में हरीश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में काजल ने प्रथम, रश्मि ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालकों की लंबी कूद प्रतियोगिता में मोहित ने प्रथम स्थान, विपुल ने द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed