फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Khurja Triple Murder Case Pistol Recovered After Taking Manish into Remand

खुर्जा तिहरा हत्याकांड: मनीष को रिमांड पर लेकर तमंचा किया बरामद; एक आरोपी पहले कर चुका सरेंडर, एक हो चुका ढेर

Wed, 13 May 2026 06:50 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा (बुलंदशहर) Published by: Akash Dubey Updated Wed, 13 May 2026 06:50 PM IST
सार

सुभाष मार्ग जिम तिहरे हत्याकांड में आरोपी मनीष को रिमांड पर लिया गया। उसकी निशानदेही पर तमंचा बरामद हुआ। 50 हजार रुपये के इनामी अनुज ने भी कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

विज्ञापन
Khurja Triple Murder Case Pistol Recovered After Taking Manish into Remand
bulandshahr triple murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

सुभाष मार्ग स्थित जिम में हुई तीन लोगों की हत्या के मामले में कोर्ट में सरेंडर करने वाले मनीष को पुलिस ने बुधवार को रिमांड पर लिया। आरोपी की निशानदेही से पुलिस ने एक तमंचा बरामद किया। वहीं मामले में वांछित एक 50 हजार के इनामी अनुज ने भी पुलिस को चकमा देकर दो दिन पहले बुलंदशहर कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

सुभाष मार्ग स्थित आरजेएस फिटनेस जिम पर 25 अप्रैल की रात को फूटा दरवाजा मोहल्ला निवासी जीतू सैनी के जन्मदिन पार्टी चल रही थी। इस दौरान जीतू और उसके दोस्त अमरदीप (35) के बीच विवाद हो गया था। विवाद के एक घंटे बाद जीतू व उसके दोस्तों ने जिम पर जाकर अमरदीप, उसके ताऊ के बेटे मनीष (32) व भतीजे आकाश (20) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में 30 अप्रैल को मुख्य आरोपी जीतू सैनी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था। एक मई को पुलिस से बचते हुए 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी मनीष यादव ने बुलंदशहर न्यायालय में सरेंडर कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने मनीष की पीसीआर के लिए न्यायालय में मांग पत्र भेजा था, जिसकी मंजूरी मिल गई थी। दो दिन पहले सोमवार को एक वांछित आरोपी अनुज ने भी कोर्ट में सरेंडर कर दिया। 

विज्ञापन

सीओ शोभित कुमार ने बताया कि तीन लोगों की हत्या के मामले में अभी तक नौ लोग जेल जा चुके हैं और एक आरोपी मुठभेड़ में ढेर हो गया था। अब केवल एक आरोपी सोनू वांछित चल रहा है, जिसको जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। न्यायालय के आदेश पर बुधवार को खुर्जा नगर पुलिस ने मनीष को रिमांड पर लिया था, जिससे पूछताछ की गई। साथ ही निशानदेही पर सुभाष मार्ग स्थित पॉटरी फैक्टरी के पास से तमंचा बरामद किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed