{"_id":"57a4d0654f1c1b6f152bbe57","slug":"khurja-meerut-passenger-train-was-not-returned-traveler","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं चली खुर्जा-मेरठ पैसेंजर ट्रेन, लौटे यात्री ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं चली खुर्जा-मेरठ पैसेंजर ट्रेन, लौटे यात्री
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 05 Aug 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुर्जा-मेरठ और मेरठ-खुर्जा पैसेंजर ट्रेन 27 जुलाई से रद्द होने केे बाद अभी तक नहीं चली हैं, जिसके चलते स्टेशन से यात्री लौट रहे हैं। खास बात यह है कि अभी तक अफसरों को यह पता नहीं चल पाया कि ट्रेन किन कारणों से रद्द की गई हैं। बता दें कि पैसेंजर ट्रेन 54403 खुर्जा से मेरठ के लिए चलती है और वह बुलंदशहर में दोपहर बाद 12.45 बजे पहुंचती है।
विज्ञापन
इसी तरह 54404 मेरठ से खुर्जा के लिए चलती है, जो बुलंदशहर स्टेशन पर दोपहर बाद 13.45 बजे पहुंचती है। 27 जुलाई स्टेशन इंचार्ज को रेलवे विभाग का आदेश प्राप्त हुआ था कि यह दोनों ट्रेनों का आगामी आदेश तक आवागमन नहीं होगा। वहीं, दोनों ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्री लगातार स्टेशन पर पहुंच रहे हैं। मगर ट्रेन रद्द होने के कारण वापस मायूस लौट जाते हैं।
विज्ञापन