फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   khurja meerut passenger train

कल से ट्रैक पर लौटेगी खुर्जा-मेरठ पैसेंजर ट्रेन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
khurja meerut passenger train
कल से ट्रैक पर लौटेगी खुर्जा-मेरठ पैसेंजर ट्रेन
विज्ञापन

खुर्जा जंक्शन। खुर्जा से मेरठ ट्रेन में सफर करने का इंतजार कर रहे रेल यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। रविवार से रेलवे ट्रैक पर 20 माह बाद खुर्जा-मेरठ पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा। फिलहाल मेरठ और खुर्जा से एक-एक ट्रेन का संचालन होगा। इससे काफी यात्रियों का राहत मिलेगी।
खुर्जा स्टेशन से जम्मूतवी, संगम एक्सप्रेस और तीन जोड़ी खुर्जा-मेरठ पैसेंजर ट्रेनों का संचालन होता था। पिछले वर्ष कोरोना काल के दौरान 21 मार्च 2020 से सभी ट्रेनों के पहिए थम गए। हालांकि जम्मूतवी और संगम एक्सप्रेस की सेवा पिछले वर्ष सितंबर माह के बाद संक्रमण का ग्राफ कम होने पर बहाल कर दी गई थी। बुलंदशहर से दिल्ली जाने वाली शटल ट्रेन (ईएमयू) का संचालन भी शुरू हो गया। पिछले 20 माह से खुर्जा से मेरठ के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू न होने पर रेलवे यात्रियों को मजबूरन रोडवेज बस या अन्य वाहन से सफर करना पड़ रहा था। अब रेलवे ने पैसेंजर ट्रेन की सेवा बहाल कर दी है। उप्र डिवीजनल रेलवे सलाहकार उपयोगिता समिति (डीआरयूसी उत्तर रेलवे) के पूर्व सदस्य वीरपाल सिंह ने बताया कि जनपद समेत प्रदेशभर में पैसेंजर ट्रेनों के संचालन को लेकर कई बार रेलवे बोर्ड को पत्र भेजा गया। जिसे संज्ञान में लेकर खुर्जा-मेरठ पैसेंजर ट्रेन समेत अन्य ट्रैकों पर भी पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाने से काफी यात्रियों का राहत मिलेगी। साथ ही रेलवे का राजस्व भी बढ़ेगा।
विज्ञापन

एक्सप्रेस श्रेणी का देना होगा किराया
खुर्जा से मेरठ रेलवे ट्रैक पर पहले ट्रेन तीन अप और तीन ट्रेन डाउन में संचालित होती थी। अब फिलहाल एक पैसेंजर ट्रेन का संचालन होगा। जो सुबह के समय मेरठ से चलकर 9.25 पर खुर्जा जंक्शन पर पहुंचेगी। वहीं, शाम पांच बजे मेरठ के लिए रवाना होगी। फिलहाल ट्रेन में साधारण किराये की जगह यात्रियों को एक्सप्रेस श्रेणी का किराया देना होगा। पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू होने से सबसे अधिक फायदा नौकरीपेशा वाले लोगों को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले यात्री
पैसेंजर ट्रेन का संचालन खुर्जा की ओर से शुरू होता तो काफी फायदा मिलता। अब लोग आ तो सकेंगे लेकिन जाने के लिए ट्रेन नहीं मिल सकेगी। - अरुण कुमार
पैसेंजर ट्रेन चलने से कुछ राहत मिलेगी। यदि पहले की तरह पैसेंजर ट्रेन का संचालन हो तो काफी लोगों को राहत मिलेगी। आवागमन आसान होगा। - संदीप
काफी समय से पैसेंजर ट्रेन चलने का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच रोडवेज बस से महंगा सफर करना पड़ रहा है। जो अब भी करना पड़ेगा। - मोहित
खुर्जा-मेरठ रेलमार्ग पर फिर से पैसेंजर ट्रेन चलने लगेंगी। इसके लिए तैयारी कर ली है। हालांकि अभी सुबह मेरठ से पैसेंजर ट्रेन आएगी और शाम को रवाना की जाएगी। पैसेंजर ट्रेन में सफर करने के लिए यात्रियों को एक्सप्रेस श्रेणी का टिकट लेना होगा। उम्मीद है कि जल्द अन्य पैसेंजर ट्रेनों की सेवाएं भी बहाल होगी। - पीके गुप्ता, स्टेशन अधीक्षक, खुर्जा जंक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed