फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Khurchan of Khurja included in the list of one district one dish

Bulandshahar News: एक जिला एक व्यंजन की सूची में शामिल हुई खुर्जा की खुरचन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Khurchan of Khurja included in the list of one district one dish
खुर्जा में खुरचन को दिखाते दुकानदार उस्ताद चेतन शर्मा। संवाद
खुर्जा। एक जिला एक व्यंजन की सूची में खुर्जा की खुरचन को भी शामिल किया गया है। इससे खुर्जा को विशेष पहचान मिलेगी। सूची में खुरचन का नाम शामिल होने पर स्थानीय लोगों में खुशी है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से एक जिला एक व्यंजन योजना शुरू की गई है। इसमें प्रत्येक जनपद के विशेष व्यंजन को अलग पहचान दी जाएगी और उसको योजना में शामिल किया जाएगा, जिससे उस व्यंजन को दुनिया भर में पहचाना जाए। इस सूची में जिला बुलंदशहर स्थित खुर्जा तहसील की खुरचन को शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन


खुरचन की विशेषता है कि यह केवल खुर्जा में ही बनती है और यहीं पर मिलती है। स्थानीय लोगों के अनुसार करीब 100 वर्षों से खुर्जा में खुरचन तैयार हो रही है। पहले केवल एक या दो हलवाई ही इसको बनाते थे, लेकिन अब खुर्जा के अधिकांश हलवाई खुरचन तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



शुद्धता और स्वाद है पहचान
हलवाई उस्ताद चेतन शर्मा ने बताया कि उनके दादा पंडित शिवलाल उस्ताद ने वर्ष 1908 में हलवाई की दुकान शुरू की थी। कुछ समय बाद से ही खुरचन बनानी शुरू कर दी। खुरचन में केवल दूध और करारा लगता है। तैयार होने के बाद ऊपर से चांदी का वरक लगाया जाता है, जो स्वादिष्ट के साथ-साथ शुद्ध होती है। लगभग सवा पांच लीटर दूध को पकाने के बाद एक किलोग्राम खुरचन तैयार होती है। जानकारी मिली कि मेरठ मंडल में केवल खुर्जा की खुरचन को ही ओडीओसी में शामिल किया गया है। यह बड़ी उपलब्धि है। इससे प्रदेश ही नहीं देश में भी खुरचन की मांग बढ़ेगी।


पिछले वर्ष जीआई टैक के लिए हुआ था चयन
हलवाई ललित शर्मा ने बताया कि पिछले साल खुरचन का (जियोग्राफिकल इंडिकेशंस) टैग के लिए चयन हुआ था। अब ओडीओसी में चयन हुआ। यह जिले के लिए गौरव की बात है। खुरचन का स्वाद काफी अच्छा होता है। इसलिए लोग दूर-दूर से खुर्जा में खुरचन की खरीदारी के लिए आते हैं। खुरचन को दो से ढाई दिन तक रखा जा सकता है। इसको तैयार करने के लिए बड़े तवे पर दूध को धीमी आंच पर पकाया जाता है। कढ़ाई के ऊपर रबड़ीनुाम परत बन जाता है, जिसको निकालकर रख लिया जाता है। इसी तरह एक के ऊपर एक परत रखने के बाद खुरचन को तैयार होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed