{"_id":"60e88d868ebc3ebd0d2ef8f4","slug":"kawad-yatra-bulandshahr-news-gbd2219655105","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा के दौरान शिविर लगाकर होगी कोविड जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा के दौरान शिविर लगाकर होगी कोविड जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ यात्रा के दौरान शिविर लगाकर होगी कोविड जांच
बुलंदशहर। श्रावण मास में होने वाली कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए डीएम रविंद्र कुमार ने बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान धर्म गुरुओं से कांवड़ यात्रा में कोविड से ठीक होने वाले और कोविड के लक्षण दिखने वाले लोगों को दूर रखने का आह्वान किया। यात्रा के दौरान उन्होंने शिविर लगाकर कोविड जांच करने के भी निर्देश दिए हैं।
जिला पंचायत सभागार बृहस्पतिवार शाम कांवड़ यात्रा को संपन्न कराने के लिए डीएम ने अफसरों और धर्मगुरुओं के साथ बैठक की। इस दौरान धर्म गुरुओं और लोगों से अपील करते हुए कहा कि कम से कम संख्या में कांवड़ यात्रा में हिस्सा लें, ताकि जिले में कोविड का प्रसार न हो सके। अपील की कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग, फेस मास्क, हैंड सैनिटाइजर आदि उपायों को किया जाए। कहा कि मंदिर परिसर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेटिंग करने के साथ ही समुचित व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराया जाए। 18 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे व्यक्ति जिनके द्वारा वैक्सीनेशन नहीं कराया गया हैं उनसे वैक्सीनेशन कराने की अपील की गई। कांवड़ शिविर लगाने वाले समितियों के सदस्यों से अपील की गई वह अपने शिविर में यह सुनिश्चित कर लें कि शिविर में सेवा देने वाले कोई भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं है या उसमें किसी भी प्रकार के लक्षण तो नहीं है, जिससे शिविर में आने वाले श्रद्धालुओं में कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा न रहे। शिविरों में खुले हाथों से भोज्य पदार्थ का वितरण न कराया जाए।
श्रद्धालुओं की भीड़ रोकने के लिए होगी बैरिकेटिंग
पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जलाभिषेक होने वाले मंदिरों पर भीड़ को नियंत्रित करने तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने के लिए बैरिकेटिंग आदि व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस की ड्यूटी भी लगाई जाए।
विज्ञापन
कांवड़ मार्गों की तत्काल कराई जाए मरम्मत
कांवड़ यात्रा वाले मार्गों की खस्ता हालत को ठीक करने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए। कांवड़ियों की संख्या एवं मार्ग की चौड़ाई का आंकलन करते हुए आवागमन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। नगरीय क्षेत्रों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आने वाले कांवड़ मार्गों पर साफ-सफाई कराई जाए।
उत्तराखंड सरकार ने नहीं दी अनुमति तो जिले में बढ़ेगा लोड
उत्तराखंड सरकार ने अभी तक कांवड़ यात्रा को अनुमति नहीं दी है। ऐसे में अब जिले में कांवड़ यात्रा के कारण जिले में लोड बढ़ेगा। क्योंकि अनूपशहर, अहार, कर्णवास, नरौरा, राजघाट क्षेत्र में ही श्रद्धालु कांवड़ का उठान करेंगे।