फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   kawad yatra

आज से लौटने लगेंगे शिव भक्त, सुरक्षा हुई सख्त

Thu, 28 Jul 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Thu, 28 Jul 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
kawad yatra
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

जैसे-जैसे श्रावण मास की शिवरात्रि का समय नजदीक आता जा रहा है। वैसे-वैसे ही जनपद भगवान शिवमय होता जा रहा है। हरिद्वार से कांवड़ लाने वाले भक्तों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। सेवा शिविरों में कांवड़ियों की सेवा में भक्त जुटे हुए हैं। बारिश की फुहार शिवभक्तों का जोश बढ़ाने का काम कर रही है।

विज्ञापन


बता दें कि शिवरात्रि एक अगस्त को है। इस दिन मंदिरों में हरिद्वार से कांवड़ लेकर आने वाले शिव भक्त जलाभिषेक करेंगे। इसके लिए मंदिरों को बखूबी सजाने का काम तेज हो गया है। जहां शिवालयों में मेले लगेंगे।
विज्ञापन


हरिद्वार से कांवड़ लेकर आने वाले शिवभक्त बुलंदशहर के रास्ते दूसरे जिलों के अलावा राजस्थान और मध्यप्रदेश के लिए जो रहे हैं। उनकी सेवा और उनके जलपान आदि के लिए जगह-जगह भंडारे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सिकंदराबाद में शुक्रवार से शिवभक्तों के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए सनौटा नहर, भराना मोड़, पीरबियावानी, मंडावरा, गुलावठी फ्लाईओवर, ओम प्लेस, गौरखी पुलिया, दादरी गेट चौकी, कैथवाली मस्जिद, दनकौर तिराहे, दनकौर रोड, जेवर रोड आदि पर पुलिस पिकैट तैनात रहेगी।

वहीं, दनकौर तिराहे से खुर्जा गेट चौकी, कुत्ते की कब्र से जेवर रोड, दनकौर तिराहे से निजामपुर की पुलिया तक एक्शन मोबाइल टीम तैनात रहेगी। कोतवाल ने बताया कि शिव भक्तों की सुरक्षा में 100 से अधिक पुलिसकर्मी 24 घंटे तैनात रहेंगे।

एसडीएम अरुण कुमार यादव ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से फायर ब्रिगेड, स्वास्थय विभाग के अलावा अन्य विभागों के अधिकारियों को ड्यूटी पर लगाया गया है। सीओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि इस दौरान नगर से भारी वाहनों के अलावा मीट आदि के वाहनों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

शिवभक्तों के नहीं पहुंचने से टला डायवर्जन प्लान
बृहस्पतिवार से शिवभक्तों के नहीं पहुंचने के कारण पुलिस का रूट डायवर्जन प्लान अब शुक्रवार से लागू होगा। बता दें कि कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस ने 26 जुलाई से नगर में भारी वाहनों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित करने की योजना बनाई थी।

वहीं, कांवड़ मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को बाईपास व अन्य मार्ग से निकालने की योजना बनाई थी। 28 जुलाई तक नगर में शिव भक्तों के नहीं पहुंचने ये पुलिस ने शुक्रवार से रूट डायवर्जन लागू करेगी।

दिन में हरिद्वार नहीं पहुंच रही बसें
हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे शिवभक्तों की विभिन्न मार्गों पर संख्या बढ़ती जा रही है। जिसके चलते हरिद्वार के लिए दिन में बसें नहीं पहुंच रहीं।

एआरएम एसपी सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार हरिद्वार को रवाना हुई करीब आठ बसों को पुलिस ने बीच में ही रोक दिया। वहीं, दूसरी ओर मेरठ, मुजफ्फरनगर और गढ़ जाने वाली बसों के रूट बदल दिए गए हैं। पुलिस द्वारा निर्धारित किए गए रूटों से बसों को निकाला जा रहा है।


मार्गों और शिविरों पर पुलिस की नजर
जिले के जिन मार्गों से शिवभक्त हरिद्वार से लौट रहे हैं और सेवा शिविरों पर पुलिस की पैनी नजर है। बता दें कि पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का खाका पहले ही खींच लिया था और बनाई गई रणनीति के अनुसार पुलिसकर्मी ड्यूटी पर डटे हुए हैं। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए भी पुलिस जगह-जगह तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed