फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   kargil vijay diwas

शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले...

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
kargil vijay diwas
शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले...
विज्ञापन

बुलंदशहर/अनूपशहर। कारगिल विजय दिवस के मौके पर जिले भर में मंगलवार को कार्यक्रमों का आयोजन कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। नगर में भारतीय पूर्व सैनिक संघ के पदाधिकारियों ने शहीदों को नमन किया तो वहीं अनूपशहर में बलिदानी स्मारक का शिलान्यास करते हुए शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया।
दिल्ली रोड स्थित एक होटल में भारतीय पूर्व सैनिक संघ की जिला इकाई ने शहीद जवानों की याद में एक सभा का आयोजन किया। इस दौरान इस दौरान पूर्व सैनिकों ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके बलिदान को याद किया। इमलिया स्थित सेंट मोमिना स्कूल में कल्चरल सोसायटी की टीम ने विभिन्न कार्यक्रम पेश कर शहीदों को नमन किया। अनूपशहर में गंगा तट पर नगर पालिका द्वारा दी गई जमीन पर बलिदानी स्मारक का भाजपा सह संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने शिलान्यास किया। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कर्मवीर सिंह ने कहा कि देशभक्ति, शिक्षा व स्वावलंबन भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। बचपन से ही बच्चों को देशभक्ति के संस्कार घर से ही मिलते हैं। दुनिया में केवल भारतीय जवान ही है जो 48 घंटे बिना खाए पीए भी युद्ध के मैदान में डट सकता है। राष्ट्रीय महासचिव संगठन डॉ. जेपी शर्मा ने संगठन की अनूपशहर इकाई द्वारा किए जा रहे कार्य की सराहना की। संगठन के जिलाध्यक्ष व प्रदेशमंत्री हरिप्रकाश सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कैप्टन प्रेमशंकर तथा संचालन बलबिंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर विधायक संजय शर्मा, सीपी सिंह, देवेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया, विभाग प्रचारक राजेश कुमार, एसपीएस तोमर, मनोज कुमार प्रमुख, लोकेश चौधरी, ब्रजेश शर्मा, देवेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों ने मनाया कारगिल विजय दिवस
खानपुर। भारतीय सैनिकों की शिखर समान राष्ट्रभक्ति और कारगिल विजय दिवस मनाया। गांव सौंझना झांया में सैनिक भवन पर शहीद जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए अध्यक्ष पूर्व कैप्टन गोपी सिंह ने कहा कि राष्ट्र की सीमाओं की विषम परिस्थितियों में रक्षा, आतंक का सामना हो या किसी भी आपदा में हमारे सैनिकों की श्रेष्ठता अतुलनीय है। बैठक में पूर्व कैप्टन रामपाल सिंह, राजपाल सिंह, सूबेदार मनराज गुर्जर, लखपत सिंह, धर्मपाल राजपूत, नवरत्न चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारगिल शहीद ऋषिपाल सिंह को दी श्रद्धांजलि
गुलावठी। गांव कुरली में मंगलवार को कारगिल शहीद ऋषिपाल सिंह को उनके परिजनों एवं ग्रामीणों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। ऋषिपाल सिंह के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर लोगों ने उन्हें याद किया। इस मौके पर पंचायत राज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक चौ. सुन्दरपाल सिंह तेवतिया ने कहा कि ऋषिपाल सिंह ने कारगिल युद्ध में अदम्य साहस दिखाया तथा पाक घुसपैठियों से लोहा लिया था। उनकी शहादत पर हमें नाज हैं। मौके पर गौरव कुमार, मांगेराम, तेजवीर सिंह, मुकेश तेवतिया आदि शामिल रहे। वहीं, ग्राम भटौना के शहीद स्मारक पर एसडीएम न्यायिक खुर्जा सतीश कुशवाहा, संदीप तेवतिया, जितेंद्र कुमार आदि ने कारगिल शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
शहीदों की प्रतिमाओं पर किए पुष्प अर्पित
जहांगीराबाद के विद्यालय शिव कुमार अग्रवाल जनता इंटर कालेज में मंगलवार को शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ने कहा कि करीब दो माह तक चले युद्ध के दौरान भारतीय जवानों ने दिखा दिया था कि वह किसी भी परिस्थिति में दुश्मनों को भगाने में सक्षम हैं। इस अवसर पर नरेंद्र कुमार गुप्ता, विकास दीक्षित, निधीश गुप्ता, मनीष अग्रवाल मौजूद रहे।

परमवीर योगेंद्र ने बढ़ाया जिले का मान : प्रदीप
उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मंगलवार को शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देकर कारगिल विजय दिवस मनाया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र यादव ने अपने साहस से जिले का नाम रोशन किया। कहा कि जो जवान इस युद्ध में शहीद हुए उनके परिजनों के साथ वह हमेशा खड़े हैं। व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि 17 गोली लगने के बाद भी योगेंद्र यादव ने जो साहस दिखाया, वह आज भी युवाओं को प्रेरणा देता है। योंगेंद्र यादव की प्रेरणा से ही जिले के लाखों युवा सेना भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। मौके पर जिला प्रभारी शैलेन्द्र तिर्वेदी, जिला महामंत्री विजय गुप्ता, पीताम्बर शर्मा, सौरभ शर्मा, अजय बंसल, अजय अग्रवाल, विचित्र गुप्ता, करणवीर सिरोही, घनेंद्र शर्मा, अभय चंद्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed