फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Kakod route will be closed for three days

तीन दिन बंद रहेगा ककोड़ मार्ग

Wed, 24 May 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर Updated Wed, 24 May 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
Kakod route will be closed for three days
तीन दिन बंद रहेगा ककोड़ मार्ग - फोटो : Demo Pic

विज्ञापन

नोएडा-फरीदाबाद और एक्सप्रेस-वे को जोड़ने वाले ककोड़ मार्ग पर बृहस्पतिवार से तीन दिन तक वाहन चालकों को परेशानी झेलनी होगी। चोला रेलवे का फाटक 25, 26 और 27 अप्रैल को बंद रहेगा।

तीन दिन तक फाटक पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर निर्माण होगा। इसके साथ ही ओवरब्रिज के साथ बनी सड़क की मरम्मत भी होगी और फाटक भी रिपेयर किया जाएगा। वाहनों के आवागमन को रूट डायवर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह सात बजे फाटक बंद हो जाएगा। इसके बाद यह तीन दिन बाद 27 मई की शाम को खुलेगा। बुलंदशहर की ओर से जाने वाले वाहनों को फतेहपुर जादौं गेट से होेते हुए गांव निठारी व वैर स्टेशन से ककोड़ की ओर निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ककोड़ की ओर से आने वाले वाहनों को सिकंदराबाद और फतेहपुर जादौ से चोला चौकी मार्ग से निकाला जाएगा। ककोड़ थाना इंचार्ज मनोज कुमार सिंह और चोला चौकी चौकी इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि वाहनों को निकालने को रूट डायवर्ट कर दिए हैं। वहीं दूसरी ओर फाटक संचालक अशोक और हरिओम ने बताया कि यह सभी काम तीन में पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed