फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   kabbadi

लीग मुकाबले में ककोड़, हापुड़, गाजियाबाद की टीम का शानदार प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
kabbadi
छात्रपति शिवाजी स्कूल में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। - फोटो : BULANDSHAHR
लीग मुकाबले में ककोड़, हापुड़, गाजियाबाद की टीम का शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

बुलंदशहर। छत्रपति शिवाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 33वीं प्रांतीय कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन टीमें एक-दूसरे को पटखनी देने के लिए भिड़ी। इसमें प्रतिभाग कर रही लड़कों और लड़कियों की 32 टीमों ने एक-दूसरे को हराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी।
लड़कों की अंडर-19 आयु वर्ग की टीम में शामिल ककोड़ की टीम ने नागौरी की टीम को 21-20 से मात दी। खुर्जा ने ककोड़ की टीम को 44-08 के अंतर से हराया। राजनगर गाजियाबाद ने नेहरूनगर गाजियाबाद को 24-0, नहटौर ने राजनगर गाजियाबाद की टीम को 36-08, नहटौर ने बुलंदशहर की टीम को 36-08, जहांगीराबाद ने गंगानगर मेरठ की टीम को 35-21, शिकारपुर ने जहांगीराबाद की टीम को 31-01 से, शिकारपुर ने मुजफ्फनगर की टीम को 41-12 और सिकंदराबाद ने शास्त्री नगर मेरठ की टीम को 30-25 अंकों के अंतर से पराजित किया। लड़कों की अंडर-17 आयु वर्ग की टीम में शामिल शामली ने सिकंदराबाद की टीम को 39-33, शामली ने राजनगर गाजियाबाद की टीम को 45-08, मुजफ्फरनगर ने शास्त्री नगर मेरठ की टीम को 38-10, नहटौर ने मुजफ्फरनगर की टीम को 25-18, ककोड़ ने जहांगीराबाद की टीम को 35-31 और खुर्जा ने ककोड़ की टीम को 28-26 अंकों से मात दी। इसी तरह लड़कियों की अंडर-19 आयु वर्ग में हापुड़ की टीम ने बुलंदशहर की टीम को 36-05 अंकों से पराजित किया। अंडर-17 आयु वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में जहांगीराबाद की टीम ने हसनपुर की टीम को 33-29 अंकों से हराकर जीत हासिल की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का आज होगा समापन
शुक्रवार प्रतियोगिता की शुरूआत विद्यालय के प्रबंधक मुकेश अग्रवाल ने की। प्रांतीय खेल संयोजक रविंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि अब तक अभी तक लगभग सभी टीमों के मध्य लीग मैच हुए। इसमें लड़कों की अंडर 17 और अंडर 19 आयु वर्ग की टीमों के बीच मैदान में कबड्डी प्रतियोगिता करवाई गई। लड़कियों की अंडर-17 और अंडर 19 आयु वर्ग की टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। प्रतियोगिता का शनिवार को समापन होगा और विजेता टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed