{"_id":"616b1299b12dda24ba4f2c06","slug":"jee-advanced-result-bulandshahr-news-gbd2278268103","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहांगीराबाद की आशी वीरमान को जेई एडवांस में मिली 862वीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहांगीराबाद की आशी वीरमान को जेई एडवांस में मिली 862वीं रैंक
जहांगीराबाद की आशी वीरमान को जेई एडवांस में मिली 862वीं रैंक
विज्ञापन
जहांगीराबाद। आईआईटी की प्रवेश परीक्षा के लिए जेईई एडवांस 2021 के शुक्रवार को जारी नतीजे में जटपुरा गांव के आशी वीरमान ने 862वीं रैंक हासिल की। आशी जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष स्व. डॉ. तेजवीर सिंह की भतीजी हैं। आशी की इस कामयाबी पर उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
आशी ने यह कामयाबी अपने पहले ही प्रयास में हासिल की है। उन्होंने इसी वर्ष जयपुर में कोचिंग सेंटर में दो वर्षीय कोर्स के लिए प्रवेश लिया था। आशी केे पिता यशपाल सिंह राजस्थान सरकार में एक सरकारी कंपनी में रीजनल मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं, उनकी मां सोनिया सिंह गृहणी हैं। आशी ने बताया कि उन्होंने इस परीक्षा में कुल 360 अंकों में से 218 अंक हासिल कर पूरे देश में 862वीं रैंक हासिल की है। उनका लक्ष्य आईएएस बनकर देश की सेवा करना है, फिलहाल वह देश के किसी अच्छे आईआईटी कॉलेज में कंप्यूटर साइंस में प्रवेश लेंगी। वह अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ अपनी छोटी बहन उर्वी वीरमान को देती हैं। आशी गांव जटपुरा के लोगों में दंगल गर्ल के नाम से लोकप्रिय है। इस कामयाबी पर उसके पैतृक गांव जटपुरा में लोगों का बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।