फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   JE suspended for singing song in the name of SDO

Bulandshahar News: एसडीओ का नाम लेकर गाना गाने वाला जेई निलंबित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। उपखंड अधिकारी (एसडीओ) का नाम लेकर गाना गाने वाले अवर अभियंता को निलंबित कर दिया गया है। शिकायत के आधार पर एमडी ने मामले की जांच कराई थी। जांच में मामला सही पाए जाने पर कार्रवाई की गई है। बिजलीघर पर अभी नए जेई की तैनाती नहीं की गई है।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के अवर अभियंता विभाग के निजीकरण के खिलाफ प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए पिछले दिनों लखनऊ गए थे। रास्ते में अवर अभियंता बस में गाना गाते हुए डांस कर रहे थे। इसी दौरान हाईडिल बिजलीघर पर तैनात जेई संजीव कुमार ने एक महिला उपखंड अधिकारी का नाम लेकर गाना गाया था। प्रकरण का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
विज्ञापन

मामले में उपखंड अधिकारी ने एमडी को शिकायत भेजी थी। एमडी ने शिकायत के आधार पर जांच कराते हुए अवर अभियंता संजीव कुमार को निलंबित कर दिया है। अब अवर अभियंता को सहारनपुर संबद्ध कर दिया गया है। ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि एमडी स्तर से कार्रवाई की गई है। जल्द ही बिजलीघर पर नए अवर अभियंता की तैनाती कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed