{"_id":"60086d0d8ebc3e32a4527037","slug":"je-suspend-bulandshahr-news-gbd212351270","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही पर नपे अहमदगढ़ जेई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही पर नपे अहमदगढ़ जेई
विज्ञापन
लापरवाही पर नपे अहमदगढ़ जेई
बुलंदशहर। विभागीय आदेश न मानने पर अहमदगढ़ उपकेंद्र पर तैनात जेई को एमडी के आदेश पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। संबंधित जेई के खिलाफ चीफ इंजीनियर ने संस्तुति कर एमडी को रिपोर्ट भेजी थी। वहीं, विभाग अब अन्य लापरवाही अफसर और कर्मियों पर कार्रवाई की तैयारी में है।
शासन द्वारा जारी योजनाओं का शत-प्रतिशत पालन न करने और उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान न करने के मामले में पावर कॉरपोरेशन में तैनात अफसर और कर्मी लगातार लापरवाही बरत रहे हैं। एसई तृतीय सुनील कुमार ने चीफ इंजीनियर को भेजी रिपोर्ट में बताया कि अहमदगढ़ बिजलीघर पर तैनात जेई महेश चंद द्वारा 2019 से लगातार लापरवाही बरती जा रही है। जेई द्वारा ओटीएस और किसान ओटीएस योजना में बेहद खराब काम करने पर मार्च 2020 में कारण बताओ नोटिस जारी किया था, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया। इसके अलावा अहमदगढ़ क्षेत्र में बार-बार ट्रांसफार्मर फुंकने की शिकायत पर डीएम ने संज्ञान में लेकर ट्रांसफार्मर बदलने के आदेश दिए थे। इसके बावजूद ट्रांसफार्मर बदलने में देरी की गई। कारण पूछने पर 25 के स्थान पर 63 का ट्रांसफार्मर रखने के निर्देश दिए गए, लेकिन उच्चाधिकारियों के साथ प्रशासनिक स्तर के निर्देशों की अवहेलना की गई। वहीं, 18 अप्रैल 2020 को बिना बताए मुख्यालय पर अनुपस्थित रहे। एक्सईएन को फोन पर मेरठ में लोकेशन बताई गई। जबकि कोरोना महामारी के चलते विद्युत व्यवस्था सुचारु रखने के लिए मुख्यालय पर ही रहने के निर्देश थे। इसके अलावा लखनऊ से कनेक्शन काटने के लिए अभियान चलाने के निर्देशित किया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसकी रिपोर्ट बनाकर चीफ इंजीनियर को सौंपी। रिपोर्ट के आधार पर चीफ इंजीनियर ने जेई का अन्य जिले में ट्रांसफर और कार्रवाई की संस्तुति की। जिसके आधार पर एमडी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की कार्रवाई की है।